चुरू

corona: उपनेता प्रतिपक्ष खुद मशीन लेकर निकले वार्ड में

चूरू. विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सोमवार को स्वयं चूरू में अपने वार्ड में दो घंटे घर-घर जाकर सैनेटाइज किया।

चुरूApr 07, 2020 / 03:20 pm

manish mishra

corona: उपनेता प्रतिपक्ष खुद मशीन लेकर निकले वार्ड में

चूरू. विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सोमवार को स्वयं चूरू में अपने वार्ड में दो घंटे घर-घर जाकर सैनेटाइज किया। राठौड़ ने स्वयं के खर्चे पर चरू विधानसभा के लिए 175 सेनेटाइजऱ मशीनों का इंतजाम करके कार्यकर्ताओं को सौंपा है, ताकि वह विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-वार्ड और गांव ढाणियों में जाकर सैनेटाइजेशन करें। राठौड़ के साथजिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, मंडल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी व अन्य कार्यकर्ताओ ने भी इस कार्य में सहयोग दिया।
सादुलपुर. ग्राम्य भारत महाभियान एवं एमपीएस स्कूल पिलनी की ओर से हमीरवास थाने में पुलिसकर्मियों को हैंड वॉश एवं सैनेटाइजर का वितरण किया गया। संदीप काजला ने इस अवसर पर कहा कि दिन-रात ड्यूटी करने वाले कार्मिकों की सुरक्षा के लिए यह पहल भी जरुरी है। वहीं थानाधिकारी तेजवंतसिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से हमें ड्यूटी के प्रति आगे बढऩे की मदद मिलती है। वहीं अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने थानाधिकारी से कानून व्यवस्था लोकडाउन की पालना आदि भी प्रष्नोत्तर कर जरुरत पडऩे पर पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया।
सरदारशहर. शहर में अब तक कुल 6 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई है। पॉजिटिव मिलने के बाद शहर में दोबारा सर्वे व स्क्रीनिंग का कार्य किया जा रहा है। इस काम में 38 टीमें घर घर जाकर सर्वे व स्क्रीनिंग कर रही है। बीसीएमएचओ डा.विकास सोनी के अनुसार सोमवार को टीम ने 3336 घरों का सर्वे व 20 हजार 8 02 लोगों की स्क्रीनिंग की। अब तक कुल 13 हजार 402 घरों का सर्वे कर 8 0 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.