scriptइस सीजन में चूरू सबसे गर्म, पारा 47.9 | Churu hottest in this season, mercury 47.9 | Patrika News

इस सीजन में चूरू सबसे गर्म, पारा 47.9

locationचुरूPublished: May 16, 2022 10:16:46 am

Submitted by:

Madhusudan Sharma

चूरू की गर्मी परवान पर है। लू के थपेड़ों और आग उगलती सड़कों के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। ठंडक का अहसास होने के बाद घरों से बाहर निकले।

इस सीजन में चूरू सबसे गर्म, पारा 47.9

इस सीजन में चूरू सबसे गर्म, पारा 47.9

चूरू. चूरू की गर्मी परवान पर है। लू के थपेड़ों और आग उगलती सड़कों के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। ठंडक का अहसास होने के बाद घरों से बाहर निकले। रविवार को इस सीजन में सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार चूरू का अधिकतम तापमान 47.9 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी का टॉर्चर से हर कोई परेशान नजर आ रहा है। सुबह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। सुबह नो बजे बाद तो लोगों के पसीने छूटने लगे। दोपहर आते-आते सड़कों पर गर्मी का कफ्र्यू लग गया। सड़कें भट्टी सी तप रही थीं। दुकानदारों का भी गर्मी में बुरा हाल था। कूलरों की हवा भी रास नहीं आई। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग घरों व सरकारी ऑफिसों में रही रहे। चिलचिलाती धूप के कारण लोग ठंडे पेय पदार्थो का सहारा लेते दिखे। इधर चिकित्सकों ने सलाह दी है कि प्रचंड गर्मी में बिना वजह घर से बाहर नहीं निकलें। बाहर जाने से पहले हल्का नाश्ता करें। खाली पेट किसी हाल में घर से नहीं निकलें। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम 47.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
सांखूफोर्ट. गर्मी व तेज धूप के कारण लोगो का इनदिनों में हाल बेहाल है। लू चलने से दोपहर के समय में तो लोग घरों में दुबके रहने पर मजबूर हो रहे है। भीषण गर्मी के इस समय दिनचर्या बदल गई। सुबह व शाम लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। प्रचंड गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडी लस्सी, राबड़ी, गन्ने का जूस, नींबू पानी, कोल्ड ड्रिंक जैसी ठंडी पेय पदार्थ गर्मी दूर भगाने का प्रयास कर रहे हैं। डा. विकास खत्री ने बताया की इन दिनों में तेज गर्मी है। इससे स्वयं को बचाएं। धूप में बाहर जाते समय सफेद या हल्के रंग के ढीले कपड़ो का प्रयोग करें। भोजन कर एवं पानी पीकर ही बाहर निकलें। गर्मी में हमेशा पानी अधिक मात्रा में पीएं। जहां तक संभव हो,ज्यादा समय तक धूप में खड़े ना रहे।
बीदासर. तहसील क्षेत्र मे गत चार दिनो से तन बदन को झुलसा देने वाली गर्मी के कहर से लोगो को अभी भी राहत नही मिली है। जिससे आम लोगो व पशु-पक्षियों की दिनचर्या प्रभावित हो रही हैै। सुबह होते ही सूर्य के रोद्र रूप से गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर देती है, जो देर रात्रि तक जारी रहता है। भीषण गर्मी के चलते पंखे व कूलर भी गर्म हवा देने लगे है। वही सुबह10 बजे के बाद बाजारो मे गर्मी के चलते सनाटा पसर जाता है। दोपहर के समय तपती सड़कों पर राहगीरो का चलना भी दुभर हो रहा है। वही लू के चलते बचाव के लिये लोग मुंह पर कपड़ा बांध कर घरो से निकल रहे है। वही पशु-पक्षियों का भी गर्मी से हाल बेहाल है। पशु भी पेड़ो की छाया की तलाश में घूमते नजर आ रहे है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो