script

रक्षा मंत्री से मिलकर बोले सांसद राहुल कस्वा केन्द्र बनने से सैनिकों को होगा फायदा

locationचुरूPublished: Dec 05, 2019 10:48:27 pm

Submitted by:

manish mishra

सादुलपुर. केंद्र शेखावाटी क्षेत्र एवं सैनिकों तथा उनके परिवारों के लिए लाभदायक होगा।

रक्षा मंत्री से मिलकर बोले सांसद राहुल कस्वा केन्द्र बनने से सैनिकों को होगा फायदा

रक्षा मंत्री से मिलकर बोले सांसद राहुल कस्वा केन्द्र बनने से सैनिकों को होगा फायदा

सादुलपुर. सांसद राहुल कस्वा ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर चूरू लोकसभा के नोहर तहसील के गांव धांधूसर, मोटेर व बन्नासर सहित पांच गांवों में वायुसेना के प्रस्तावित एयर-टू-ग्राउंड फायरिंग रेंज तथा सादुलपुर में प्रस्तावित सप्त शक्ति केंद्र बनाए जाने की मांग की।

सांसद ने मंत्री को अवगत करवाया कि नोहर क्षेत्र में वायु सेना ग्राउंड रेंज बनाने के लिए भूमि अधिग्रहित किए जाने के संबंध में कहा गया। लेकिन भूमि अवाप्त किए जाने की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि ठुकराना वायुसेना स्टेशन सूरतगढ़, राजस्थान में वायुसेना के एयर से ग्राउंड रेेंज के लिए लगभग 11990 हैक्टेयर भूमि को अधिग्रहण किए जाने का प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय में विचाराधीन है। सादुलपुर में थल सेना का सप्त षक्ति सहूलियत केंद्र बनाया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए नगरपालिका प्रशासन की ओर से भूमि का आवंटन किया जा चुका है।सादुलपुर और शेखावाटी क्षेत्र से देश में सबसे ज्यादा सैनिक आते हैं तथा क्षेत्र में सैनिकों के परिवारों की संख्या अधिक है। केंद्र शेखावाटी क्षेत्र एवं सैनिकों तथा उनके परिवारों के लिए लाभदायक होगा।
स्वस्थ शरीर में होता है स्वस्थ मन का विकास – डॉ. दिनेश कुमार
सरदारशहर। शिक्षा संकाय, उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान, मानित विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में बी.एड और एम.एड. प्रशिक्षणार्थी हेतु आयोजित खेल सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. दिनेश कुमार, कुलपति आई.ए.एस.ई. मानित विश्वविद्यालय ने कहा कि खेलना जीवन में अनिवार्य है, जिस प्रकार मशीन को न चलाने पर उसमें जंग लग जाती है, उसी प्रकार खेल के अभाव में यह शरीर जकड़ जाता है। अत: हमें नियमित रूप से खेल, ध्यान, योग प्राणायाम को जीवन का अंग बनाना चाहिए। खेल प्रभारी चन्दशेखर भारती ने बताया कि प्रथम दिवस दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। छात्र एवं छात्रा दोनों वर्गों की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। खेल सप्ताह के दौरान बेडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, क्रिकेट, बोलीबॉल कबडी और एथलेक्टिक्स में 100 मीटर दौड़, लम्बीकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो