scriptrain: चूरू, सादुलपुर, सरदारशहर, रनतगढ़, सुजानगढ़, तारानगर में ये चिंता का कारण | churu rain news | Patrika News

rain: चूरू, सादुलपुर, सरदारशहर, रनतगढ़, सुजानगढ़, तारानगर में ये चिंता का कारण

locationचुरूPublished: Mar 28, 2020 12:09:21 pm

Submitted by:

manish mishra

चूरू. कटी-कटाई फसलें बर्बाद हो रही हैं।

Crop is wet, farmers are worried

Crop is wet, farmers are worried

सादुलपुर. क्षेत्र में ओलावृष्टि के बाद आज दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया तथा समूचे क्षेत्र में बारिश हुई। जिसके कारण खेतों में खड़ी और काटी गई फसलों को भारी नुकसान हो गया। दोपहर ढाई बजे लगभग प्रारंभ हुई बारिश का दौर चार बजे तक जारी रहा। जिसके कारण मुख्य बाजार, षीतला बाजार, जोगी आश्रम, महाराणा प्रताप चौक, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मिनी सचिवालय के सामने पानी भर गया। हालांकि लोकडाउन के चलते आवागमन नहीं होने से ज्यादा किसी को परेशानी नहीं हुई। लेकिन बारिष के पानी ने नगरपालिका प्रशासन की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। जगह-जगह नाले-नालियों में कचरा अटका देखा गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश होने के समाचार मिले हैं।
रतनगढ़. कस्बे में शुक्रवार को तीसरे दिन भी बूंदाबांदी के कारण मौसम में हल्की ठण्डक रही। पूरी रात रूक-रूक कर फुहार आत रही जिससे रात्रि में भी हवाएं ठण्डी रही। शुक्रवार को दिन भर हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी रखा। सायंकाल तक हल्की बूंदाबांदी होती रही और मौसम का मिजाज नमी लिए हुए ठण्डा रहा।
सरदारशहर. कस्बे में हुई हल्की बारिश के कारण मुख्य बाजार, शिव मार्केट, सब्जी मण्डी, मीणा के कुए के पास सहित नीचले इलाकों में पानी भर गया। बारिश के चलते कई किसानों की खेतों में कटी-कटाई फसलें बर्बाद हो रही हैं।
साण्डवा. बार-बार हो रही बरसात सें धरतीपुत्रों की मेहनत पर पानी फिर गया। दिनरात मेहनत कर अनाज की बुआई की लेकिन बारिश ने खेतों में पकी हुई फसलों को तबाह कर दिया। साण्डवा सहित आसपास के गांवों में शुक्रवार दोपहर फिर बारिश हुई। किसानों ने बताया कि गेहूं, जौ, चना, और इसबगोल आदि की खेती की थी। बारिश के कारण बीज बुआई व मशीनरी के साथ-साथ मजदूरी का खर्चा कैसे निकलेगा यह चिंता सता रही है।
सांखूफोर्ट. क्षेत्र में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है शुक्रवार सुबह से बूंदाबांदी शुरू हुई, यह क्रम दिनभर चलता रहा। इससे किसानों की फसलें खराब हो गई। गलियों में बरसाती पानी भर गया, इससे लोगों को परेशानी हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो