चूरू जिले की गर्मी ने अपना असली असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की ओर से हाल ही में दी गई चेतावनी पर गौर करें तो ये स्थिति आगामी दो-तीन दिनों तक भी रहेगी।
चुरू
Published: March 31, 2022 10:54:17 am
चूरू. चूरू जिले की गर्मी ने अपना असली असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की ओर से हाल ही में दी गई चेतावनी पर गौर करें तो ये स्थिति आगामी दो-तीन दिनों तक भी रहेगी। गर्मी में लू के थपेड़े ऐसे लग रहे हैं कि सड़कें दोपहर बाद वीरान नजर आने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को चूरू का अधिकतम तापमान 43 डिग्री है। इसके साथ ही चूरू प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर है। वहीं पिलानी प्रदेश में 43.1 डिग्री के साथ एक नंबर पर है। सुबह के समय मौसम एकदम साफ रहा। सुबह से ही धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर आते आते धूप इतनी तेज हो गई कि शहर की सड़कें ही वीरान हो गई। लोग घरों में पंखों और कूलरों के सामने बैठ गए। जैसे-जैसे शाम ढली लेकिन गर्म हवा का असर बरकरार रहा। पंखों और कूलरों की हवा भी बेअसर
नजर आई। चूरू का तापमान 43.0 डिग्री और न्यूनतम 20.5 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो कि इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.4 व न्यूनतम 18.5 डिग्री दर्ज किया गया था। बीते वर्ष भी मार्च के अंतिम सप्ताह में गर्मी के तेवर तेज रहे थे। 29 मार्च 2021 को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री था, जो बीते 10 सालों में मार्च माह का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया था। इससे पूर्व 2017 में 31 मार्च को अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री रहा था।
येलो अलर्ट जारी, हीट वेव का रहेगा असर
मौसम विभाग जयपुर के अनुसार तीस मार्च से दो अप्रेल तक पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में हीट वेव का असर रहेगा। इसलिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। गुरुवार को भी चूरू जिले में हीट वेव का असर बरकरार रहेगा। गर्म हवा चलेगी और तेज धूप का असर भी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने तीस मार्च को पश्चिमी राजस्थान, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, जालौर,नागौर, पाली, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में अति उष्ण लहर चलेगी। इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसी प्रकार एक अप्रेल को भी बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, जालौर,नागौर, पाली, चूरू के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया।
बचाव, रोकथाम के लिए की जाएगी गतिविधियां
चूरू. लू व तापघात से बचाव रोकथाम लिए चिकित्सा विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। राज्य में मलेरिया, डेंगू, से बचाव के लिए चिकित्सा विभाग की ओर से गतिविधियां करेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि लू व तापघात से बचाव व रोकथाम के लिए विभाग की ओर से राज्य सरकार की एडवाजरी के अनुसार गतिविधियां व कार्रवाई किए जाने के लिए सभी बीसीएमओ को निर्देश दिए गए है। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ देवकरण गुरावा ने बताया कि एन्टोमोलोजिकल सर्विलैंस के आधार पर एंटीलार्वल, एंटीएडल्ट सोर्स रिडक्शन की गतिविधियां की जाएगी। वहीं एंटीलार्वल, एंटीएडल्ट, सोर्स रिडक्शन के काम आने वाले स्प्रे पम्प, फोङ्क्षगग मशीन आदि उपकरणों की स्थिति तथा आवश्यक इन्सेक्टीसाइड की उपलब्धता, लॉजिस्टिक की उपलब्धता के निर्देश दिए गए हैं।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें