scriptकमजोर प्रतिनिधित्व के कारण गांवों में नहीं पहुंच पा रहा है पानी | congress leader in village tour | Patrika News

कमजोर प्रतिनिधित्व के कारण गांवों में नहीं पहुंच पा रहा है पानी

locationचुरूPublished: Mar 29, 2018 10:59:23 pm

Submitted by:

Rakesh gotam

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल ने कहा कि भाजपा के कमजोर प्रतिनिधित्व के कारण आज तक गांवों में आपणी योजना का पानी नहीं पहुंचा

congress news

sujangarh news


सालासर पत्रिका. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल ने कहा कि भाजपा के कमजोर प्रतिनिधित्व के कारण आज तक गांवों में आपणी योजना का पानी नहीं पहुंचा है।

वे गुरुवार को गांव लोढ़सर में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में कांग्रेस राज में इस योजना का कोठारी कुंज में उद्घाटन किया था। उसके बाद अब तक गांवों में पानी नहीं पहुंचना चिंताजनक है। मेघवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में अनेक योजनाओं को बंद करने का काम किया है।
राज्य सरकार ने 30 लाख लोगों की पेंशन बंद करने के लिए उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मौैके पर मेघवाल का कांग्रेस नेता कन्हैयालाल शर्मा, दामोदर शर्मा, किशनलाल मेघवाल, हीरालाल गोदारा, कमल सिंह, विक्रमसिंह, सुखाराम कस्वा, बोदूराम जाखड़, पंस सदस्य सुरेश प्रजापत, लालसिंह व सुरेश मेघवाल आदि ने उपाध्यक्ष मेघवाल का स्वागत किया। इससे पूर्व मेघवाल ने गांव मिंगणा, धां, खदाया, खोड़ा, खारिया छोटा व खारिया बड़ा गांव में ग्रामीणों को संबोधित किया।
मंच पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी, प्रधान गणेश ढाका, उपप्रधान दीवानसिंह भानीसरिया, कांग्रेस के राधेश्याम अग्रवाल, विद्याधर बेनीवाल, सुरेंद्र सिंह डूंगरास, सरपंच सहीराम सारण, मुनिराम सारण व अंकित पुजारी आदि मंचस्थ थे। इस मौके पर अनेक ग्रामीण मौजूद थे।


पूनिया का किया अभिनंदन

सादुलपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य कृष्णा पूनिया का गांव कांधराण एवं शहर के वार्ड २९ व ३० में अभिनंदन किया गया। पूनिया ने कहा कि नेताओं की अनदेखी से अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे है।
इस अवसर पर अमरदीन लुहार, मौसम लुहार, नारू खां, सद्दीक, कुंदन शर्मा, सिराजूदीन, महेन्द्र सोनी आदि थे। गांव कांधराण में पूनिया को लडडूओं से तोला गया। इस मौके पर सावित्री देवी, रेखा देवी, नाहरसिंह, सुल्तानसिंह, द्वारका प्रसाद, सोहनलाल, सुमेर आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
डा.बैद का अभिनंदन

सादुलपुर. कांगे्रस नेता डा.चन्द्रशेखर बैद ने गांव मोडावासी में रूबरू होकर ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन किया। बैद ने समस्याएं भी सुनी। डा.बैद ने कहा कि चार साल के भाजपा श ासन में आमजन दु:खी हो गया है। बैद गांव बुंगी में ग्रामीणों से मिले। प्रवक्ता उम्मेद मालू ने यह जानकारी दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो