scriptकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, राठौड़ का जलाया पुतला | Congress workers protest, Rathore burnt effigy | Patrika News

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, राठौड़ का जलाया पुतला

locationचुरूPublished: Oct 20, 2020 07:24:54 am

Submitted by:

Madhusudan Sharma

रामपुरा पीएससी पर प्रसव के दौरान दुर्घटनावश हुई गर्भवती की मौत के बाद प्रदर्शन में राजगढ़ विधायक कृष्णा पूनिया के खिलाफ जनता को उकसा कर पत्थरबाजी करवाने सहित कोरोना काल में जनता की सेवा में जुटे चिकित्सक वर्ग को हत्यारा बोलने का चूरू भाजपा विधायक राजेंद्र राठौड़ पर आरोप लगाते हुए सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, राठौड़ का जलाया पुतला

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, राठौड़ का जलाया पुतला,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, राठौड़ का जलाया पुतला,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, राठौड़ का जलाया पुतला

रतनगढ़. रामपुरा पीएससी पर प्रसव के दौरान दुर्घटनावश हुई गर्भवती की मौत के बाद प्रदर्शन में राजगढ़ विधायक कृष्णा पूनिया के खिलाफ जनता को उकसा कर पत्थरबाजी करवाने सहित कोरोना काल में जनता की सेवा में जुटे चिकित्सक वर्ग को हत्यारा बोलने का चूरू भाजपा विधायक राजेंद्र राठौड़ पर आरोप लगाते हुए सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी के नेतृत्व में घंटाघर के पास जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया और राठौड़ का प्रतिकात्मक पुतला जलाकर अक्रोश जताया। इस तरह की भाषा का उपयोग करके मनोबल कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।जिसमें कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य कल्याण सिंह शेखावत, अरविंद चाकलान, नरेश गोदारा, रामनारायण व्यास, राजेन्द्र बबेरवाल, रोहित लाटा, मनीष शर्मा, कुतुबुद्दीन पठान, राजेश पीटीआई, धीरज जांगिड़,मु ात्यार खान, रामवीर राइका, पवन गुर्जर, भंवरलाल जसैल सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके बाद भंवरलाल पुजारी ने जिला कांग्रेस कार्यालय रतनगढ़ में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट कर आगामी पालिका चुनावों पर विचार विमर्श किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो