scriptCorona Crisis — उधर कोरोना का संकट: इधर फसल की चिंता | Corona crisis there: crop concerns here | Patrika News

Corona Crisis — उधर कोरोना का संकट: इधर फसल की चिंता

locationचुरूPublished: Apr 05, 2020 05:45:59 pm

Submitted by:

Vijay

लॉक डाउन के चलते गांवों की चौपाल व गालियां सुनी है। वहीं इलाके के खेतों में रौनक देखने को मिल रही है। क्षेत्र के गांवों में सिंचित खेती कर रहे किसान फसलों की कटाई में जुटे हैं। साथ ही सामुदायिक दूरी की पालना करते भी नजर आ रहे हैं। शनिवार दोपहर गांव बेरासर में तेज धूप में भी किसान गेहंू फसल की कटाई का कार्य करने में व्यस्त रहे। किसान मेहनत कर अनाज का उत्पादन करने में जुटे हुए हैं।

Corona Crisis -- उधर कोरोना का संकट: इधर फसल की चिंता

Corona Crisis — उधर कोरोना का संकट: इधर फसल की चिंता

साण्डवा (चूरू). लॉक डाउन के चलते गांवों की चौपाल व गालियां सुनी है। वहीं इलाके के खेतों में रौनक देखने को मिल रही है। क्षेत्र के गांवों में सिंचित खेती कर रहे किसान फसलों की कटाई में जुटे हैं। साथ ही सामुदायिक दूरी की पालना करते भी नजर आ रहे हैं। शनिवार दोपहर गांव बेरासर में तेज धूप में भी किसान गेहंू फसल की कटाई का कार्य करने में व्यस्त रहे। किसान मेहनत कर अनाज का उत्पादन करने में जुटे हुए हैं। किसानों ने गेहूं, सरसों, जौ,जीरा, चना व इसबगोल की फसलों की बुआई कर रखी है। जिसमें गेहंू व जौ का अच्छा उत्पादन होने की संभावना है। वहीं इसबगोल व चना की फसलें इस बार कमजोर नजर आ रही है। बैरासर निवासी हेतराम दुसाद ने बताया कि लॉकडाउन के समय सभी किसान खेतों में कार्य में जुटे हैं। फसलों की कटाई के बाद सिंचाई कर मूंगफली की फसलों की बुआई के कार्य में जुट जाएंगे। किसानों का कहना है कि कटाई के समय ऐसे ही गांव जाने के लिए समय नहीं मिलता है। कई खेतों में ओलावृष्टि के चलते इसबगोल की अधिकांश फसलें चौपट हो गई फिर भी किसान हिम्मत ना हारते हुए खेती में जुटे हंै।
एक पिकअप आटा दिया….
कातर. बैरसिंह, नारायण सिंह मेमोरियल संस्थान जोगलसर के पदाधिकारियों ने उपखण्ड अधिकारी बिदासर से मिलकर कोविड -19 असामान्य परिस्थितियो से निपटने के लिए किए प्रयासों की सहराना की। संस्थान के पदाधिकारियो ने जरुरतमंद परिवारों के लिए एक गाड़ी आटे की व्यवस्था की। इस अवसर पर संस्थान के कोषाध्यक्ष शादुल सिंह, भवरसिंह व महेन्द्र सिंह करेजड़ा मौजूद थे। सस्थांन के प्रदेश अध्यक्ष भंवरसिंह व सचिव मांगू सिंह ने बताया की संस्थान हर संभव मदद को तैयार रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो