scriptचूरू में कफ्र्यू दूसरे दिन जारी | Curfew continues for the second day in Churu | Patrika News

चूरू में कफ्र्यू दूसरे दिन जारी

locationचुरूPublished: Apr 03, 2020 05:35:44 pm

Submitted by:

Madhusudan Sharma

कोरोना संक्रमण के सात पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन की ओर से गुरुवार को लगाया गया कफ्र्यू शुक्रवार को भी जारी रहा। इसी क्रम में शहर के प्रत्येक मुख्य स्थान पर पुलिस तैनात रही। इसके अलावा अनावश्यक आने-जाने वाले लोगों पर पुलिस ने लाठियां भी भांजी।

चूरू में कफ्र्यू दूसरे दिन जारी

चूरू में कफ्र्यू दूसरे दिन जारी

चूरू. कोरोना संक्रमण के सात पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन की ओर से गुरुवार को लगाया गया कफ्र्यू शुक्रवार को भी जारी रहा। इसी क्रम में शहर के प्रत्येक मुख्य स्थान पर पुलिस तैनात रही। इसके अलावा अनावश्यक आने-जाने वाले लोगों पर पुलिस ने लाठियां भी भांजी। इसके अलावा जिन वाहनों के पास कागजात उपलब्ध है उनको ही जाने दिया गया । चूरू में दूसरे दिन पूर्णत शांति रही। किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है। वहीं सरदारशहर कस्बे में भी कफ्र्यू जारी रहा है।यहां भी पुलिस का रवैया सख्त नजर आया। हर चौक व चौराहे पर पुलिस तैनात रही। इस दौरान कफ्र्यू के दौरान पुलिस के आला अधिकारियों ने भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इधर घरों की बंद खिड़कियों से भी लोक झांकते नजर आए। पुलिस व प्रशासन की सख्ती के चलते लोगों को भी काफी परेशानियो ंका सामना करना पड़ा है। कफ्र्यू के दौरान अखबार तो बंटे, लेकिन दूध की सप्लाई बाधित रही। गलियां हों या चौराहे पुलिस की सख्ती साफ नजर आई। कुछ वार्डों में लोग घरों से निकले, तो पुलिस को डंडे भी फटकारने पड़े। गलियों में भी घरों के दरवाजे बंद नजर आए। हालांकि, खिड़कियों से झांकती आंखों ने मानों सारा हाल बयां कर दिया हो। कफ्र्यू के चलते गुरुवार को वाहन भी लगभग न के बराबर चले। शहर सन्नाटे में डूबा रहा। बीच-बीच में सायरन की आवाज ही इस सन्नाटे को तोड़ रही थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो