scriptडीईओ ने अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया निरीक्षण | DEO inspected English medium school | Patrika News

डीईओ ने अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया निरीक्षण

locationचुरूPublished: Sep 16, 2021 11:45:50 am

Submitted by:

Madhusudan Sharma

जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक निसार अहमद ने जिला मुख्यालय पर संचालित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नंबर 15 अंग्रेजी माध्यम का निरीक्षण किया।

डीईओ ने अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया निरीक्षण

डीईओ ने अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया निरीक्षण

चूरू. जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक निसार अहमद ने जिला मुख्यालय पर संचालित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नंबर 15 अंग्रेजी माध्यम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा 9 व 10 के विद्यार्थियों की प्रगति पूछी। प्रधानाचार्य अल्का भाकर ने बताया की कक्षा एक से 8 तक के विद्यार्थियों को स्माइल कंटेंट के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है। डीईओ ने कक्षा 4 की छात्रा रितु रणवा और दिनेश रणवा से ऑनलाइन क्लासेज में हिंदी विषय से संबंधित जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि विज्ञान विषय में विद्यार्थियों के द्वारा अधिकाधिक चित्र बनवाएं ताकि छात्र स्वयं सीखें। कक्षा 9 में गणित विषय एवं कक्षा 10 में संस्कृत विषय के अध्यापन का अवलोकन किया।
सादुलपुर. राजकीय माध्यमिक विद्यालय मोडावासी गांव में एक पौधा एक गमला अभियान अंतर्गत शिक्षक मानसिंह सहारण के जन्मदिवस पर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम दिवान सिंह सूरा ने अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षक और विद्यार्थी के जन्मदिवस पर विद्यालय में पौधे सहित गमला प्रदान करना प्रेरणादायक काम है।ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय कमल स्वामी ने कहा कि अभियान को तहसील स्तर तक पर्यावरण को बढ़ावा दिए जाने का काम किया जाएगा। अधिकारियों ने स्माइल थ्री प्रोग्राम, शिक्षक डायरियां, नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण आदि कार्यो का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर संस्था प्रधान हासम खां, रामनिवास जांगिड़ ,मनोज पूनिया,रामचंद्र सिंह राठौड़,जितेंद्र मीणा, पोकर प्रजापत, जगदीश, अंजू पूनिया, सुमन काजला,सफी मोहम्मद चौहान आदि उपस्थित रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो