चूरू. स्वतंत्रता सैनानी पं. चंदनमल बहड़ की पुण्यतिथि पर गुरुवार को बहड़ सर्किल पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के उपखण्ड संयोजक रियाजत खान ने कहा कि ऐसे सेनानियों के दम पर ही हम आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं। कांग्रेस नेता रणजीत सातड़ा ने कहा कि अंग्रेजों की क्रूरता के सामने आजादी की अलख जगाने वाले लोगों ने उस समय अद्भुत साहस का परिचय दिया। राधेश्याम चोटिया ने कहा कि हमारे मन में स्वाधीनता सेनानियों के प्रति सम्मान और आदर होना चाहिए। इस मौके पर रामगोपाल बहड़, विजय कुमार बहड़, राजीव बहड़, रामस्वरूप शर्मा, भास्कर शर्मा, मोहम्मद हुसैन निर्वाण, सुरेश सारस्वत, महेन्द्र चौबे, योगेश गौड़, पार्षद राकेश दाधीच, पार्षद अंजनी शर्मा, मयंक कौशिक, बजरंग लाल पारीक, महेश मिश्रा, मनफूल भाटीवाल, कालूराम महर्षि, सुभाष महर्षि, हनीफ नसवान, विश्वनाथ राजगुरु आदि मौजूद थे।
चूरू, जिले के कई कैफे अनैतिक कार्यों के स्थल बनते जा रहे हैं, शहर में पिछले दिनों शहर के थानों में मामले भी दर्ज हुए हैं। इसकों देखते हुए पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने गुरुवार को हुई क्राइम बैठक के दौरान अधिकारियों को नियमित तौर पर जिले में संचालित कैफे की जांच कर अनैतिक कार्य करते पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में अवैध हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी के साथ ही संगठित अपराधों पर सख्त कार्यवाही करने, महिलाओं सहित बच्चों व वृद्ध जनों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने मीङ्क्षटग में सभी थानाधिकारियों को गश्त को प्रभावी बनाने, दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाने के लिए कहा गया। पैंडिग मामलों को गंभीरता से लेकर निस्तारण करने के आदेश दिए। बैठक में एएसपी राजेन्द्र मीणा, सुजानगढ़ एएसपी जगदीश प्रसाद बोहरा पुलिस अधिकारी मौजूद थे।