scriptश्मशान की इस बात के लिए आधी रात को हुई लाठी-भाटा जंग, सबके सामने चली गई एक जने की जान | Dispute For cremation ground Way and one person died | Patrika News

श्मशान की इस बात के लिए आधी रात को हुई लाठी-भाटा जंग, सबके सामने चली गई एक जने की जान

locationचुरूPublished: Apr 25, 2018 08:39:25 pm

Submitted by:

vishwanath saini

राजस्थान के चूूरू जिले के गांव बुकनसर छोटा में मंगलवार आधी रात श्मशान भूमि के रास्ते को लेकर दो पक्षों में हुई लाठी भाटा जंग में एक की मौत हो गई।

churu man died

सरदारशहर (चूरू)
राजस्थान के चूूरू जिले के गांव बुकनसर छोटा में मंगलवार आधी रात श्मशान भूमि के रास्ते को लेकर दो पक्षों में हुई लाठी भाटा जंग में एक की मौत हो गई। इसके बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। उल्लेखनीय है कि गांव बुकनसर छोटा में दो पक्षों में श्मशान भूमि के रास्ते को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी श्मशान भूमि पर ग्राम पंचायत प्रशासन ने चारदीवारी का निर्माण कराया था।

 

READ : युवती से इश्क लड़ा रहा था ममेरा भाई, रात को दोनों को इस हाल में देख चौंक गया पूरा गांव

 

एक पक्ष ने मंगलवार रात को इस दीवार को गिरा दिया। इससे दोनों पक्ष आक्रोशित हो गए और दोनों में लाठी-भाटा जंग शुरू हो गई। जिसमें गांव के इन्द्रसिंह (45) के सिर पर ईंट लगने से वह गंभीर घायल हो गया।

परिजनों ने घायल इन्द्रसिंह को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती करावाया। जहां पर चिकित्साकर्मियों ने प्राथमिक उपचार कर बीकानेर के लिए रैफर कर दिया। रास्ते में इन्द्रसिंह ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजन आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के आगे धरने पर बैठ गए।

 

READ : नामी होटल में छापा मारा तो युवक, युवती और महिला इस हाल में मिले, ये आपत्तिजनक सामग्री भी थी साथ

 

सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में गांव के लोग एकत्रित हो गए तथा हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। वे मोर्चरी के आगे धरने पर बैठ गए और शव लेने से इनकार कर दिया।

घटना के विरोध में लोगों का आक्रोश बढ़ता देख पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। पांच घंटे की मशक्कत के बाद दो आरोपितों गिरवरसिंह व श्यामलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अन्य आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों ने शव ले लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो