Durga Navami-- दुर्गा नवमी पर कन्याओं की घर-घर पूजा, सुख-समृद्धि की कामना
चूरू. चैत्र नवरात्रा के समापन पर रविवार को घर-घर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई तथा कन्याओं को भोजन करवाया गया। रविवार सुबह ही मंदिरों में लोगों ने पूजा अर्चना की तथा घरों में हलवा पुरी का भोग लगाकर सुख समृद्धि की कामना की। वहीं सादुलपुर स्थित मनोकामना सिद्ध बालाजी मंदिर के पुजारी मनोज कुमार शर्मा ने कन्याओ का भोजन करवाकर एवं मंगल तिलक कर प्रसाद व दक्षिणाप्रदान की गई।
चुरू
Published: April 11, 2022 12:31:34 pm
चूरू. चैत्र नवरात्रा के समापन पर रविवार को घर-घर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई तथा कन्याओं को भोजन करवाया गया। रविवार सुबह ही मंदिरों में लोगों ने पूजा अर्चना की तथा घरों में हलवा पुरी का भोग लगाकर सुख समृद्धि की कामना की। वहीं सादुलपुर स्थित मनोकामना सिद्ध बालाजी मंदिर के पुजारी मनोज कुमार शर्मा ने कन्याओ का भोजन करवाकर एवं मंगल तिलक कर प्रसाद व दक्षिणाप्रदान की गई। मनीषा प्रजापत, प्रियका सैनी, हीरा, मोती, ललिता, मोनिका, पूजा मीणा, आशा शर्मा ने भागीदारी निभाई। श्रीराम मंदिर में रामनवमी महोत्सव को धूमधाम मनाया गया। कार्यक्रम आयोजक राजेश मंडावेवाला ने बताया कि राम जन्मोत्सव को उत्साहपूर्वक मनाया गया। आरती के समय सीमा मण्डावेवाला व ललिता मण्डावेवाला ने शंखनाद व थाल बजाकर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया। श्रद्धालुओं ने पूजा- अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की मंगल कामना की। इस मौके पर सभापति पायल सैनी ने कहा कि हमें भगवान श्रीराम के संस्कारों पर चलना चाहिए।
तारानगर. कस्बे में रविवार को रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने मंदिरों व घरों में भगवान राम की पूजा की। मंदिरों में धोक लगाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित सीताराम मंदिर में राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। राम जन्म पर भगवान राम की महाआरती कर भोग लगाकर लोगों को प्रसाद वितरित किया। लोगों ने रामायण पाठ का वाचन किया व भगवान राम की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। राम जन्म पर मंदिर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। लोगों ने एक-दूसरे को रामजन्म की बधाई दी। राम नवमी के अवसर पर मंदिर पर विशेष सजावट की गई व राम दरबार को सुंदर सजाया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी विद्याधर शर्मा, श्रवण सरावगी आदि मौजूद थे।
चूरू. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में शाखा चूरू गायत्री शक्तिपीठ पर नौ दिन से चले आ रहे सामूहिक गायत्री अनुष्ठान की पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ से पूर्णाहुति की गई। विश्व शांति के लिए महामृत्युंजय मंत्रों की आहुतियां दी गई। यज्ञ का संचालन राम ङ्क्षसह राठौड़ वरिष्ठ प्रतिनिधि शांतिकुंज ने किया। सहयोगी के तौर पर कमलेश ,पृथ्वीराज सैनी व राम लाल शर्मा भी मौजूद रहे। रामनवमी के उपलक्ष्य में भगवान राम व सीता का पूजन किया। यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात कन्या भोज करवाया गया व सभी ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
रतनगढ़. राम नवमी के अवसर पर मावलियों का बास में स्थित शक्तिपीठ जीण माता मंदिर में महाआरती की गई।
सरदारशहर. शांति गेस्ट हाऊस में चल रहे योग शिविर में रविवार को स्वामी रामदेव के दीक्षा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान न्यास की जिला इकाई की ओर से यज्ञ का आयोजन किया गया।

Darga Navami- दर्गा नवमी पर कन्याओं की घर-घर पूजा, सुख-समृद्धि की कामना
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
