scriptगर्मी शुरू होते ही गहराने लगा पेयजल संकट | Drinking water crisis started as soon as summer started | Patrika News

गर्मी शुरू होते ही गहराने लगा पेयजल संकट

locationचुरूPublished: Mar 04, 2021 04:07:50 pm

Submitted by:

Madhusudan Sharma

गांव ढाणा में पेयजल संकट सताने लगा है। इसे लेकर लोगों ने सड़क जाम कर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। वहीं शहर के कई वार्डों मेंं भी पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोग पानी के जुगाड़ में भटकते हुए देखे जा सकते हैं।

गर्मी शुरू होते ही गहराने लगा पेयजल संकट

गर्मी शुरू होते ही गहराने लगा पेयजल संकट

सादुलपुर. गांव ढाणा में पेयजल संकट सताने लगा है। इसे लेकर लोगों ने सड़क जाम कर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। वहीं शहर के कई वार्डों मेंं भी पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोग पानी के जुगाड़ में भटकते हुए देखे जा सकते हैं। वहीं अलसुबह वन्य जीव हिरण, नीलगाय आदि पानी की तलाश में जंगल से शहर की ओर आ रहे हैं। शहर के मोहल्ला धाणकान, रेगरान एवं खुशीपुरा मोहल्ले में पर्याप्त पानी सप्लाई नहीं होने के चलते पानी संकट की समस्या खड़ी होने लगी है। इसके अलावा गांव ढाणा में गत एक सप्ताह से पर्याप्त पानी सप्लाई नहंी होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गांव के सोमवीर, कविता, नींबो, सुमित्रा, सावित्री देवी, मोनू, सूरजभान, पुरखाराम, सोमवीर आदि ने रोष जताते हुए कहा कि प्रेशर का अभाव एवं विभाग की अनदेखी एवं लापरवाही के चलते पर्याप्त पानी सप्लाई नहीं होने से मुसीबत बढ़ गई है। गांव के 30-35 घरों के लोगों को पीने का पानी नहीं के बराबर मिल रहा है।
तारानगर. भाजपा कार्यकर्ताओं ने पेयजल किल्लत दूर करने की मांग को लेकर जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता रामनिवास रेगर को ज्ञापन सौंपा। भाजपइयों ने बताया कि पेयजल की नियमित सप्लाई नहीं होने से लोग परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में भाजपा नगर अध्यक्ष हरिप्रसाद इन्दोरिया, तिलोकाराम कस्वा, कपिल शर्मा, त्रिलोक रेगर, संजय वाल्मीकि, शिवकुमार शर्मा, कृष्ण सहारण आदि शामिल रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो