scriptलाडनूं में पकड़ी नकली नोटों की खेप, 500 व 2000 के जाली नोट बरामद | Fake currency note caught in ladnun | Patrika News

लाडनूं में पकड़ी नकली नोटों की खेप, 500 व 2000 के जाली नोट बरामद

locationचुरूPublished: Oct 01, 2021 08:40:01 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

पुलिस ने कस्बे में जाली नोटों की खेप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Fake currency note caught in ladnun

पुलिस ने कस्बे में जाली नोटों की खेप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

लाडनूं। पुलिस ने कस्बे में जाली नोटों की खेप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह कमांडो ने बताया कि टीम ने गुरुवार रात्रि को शहरिया बास निवासी बुंदू खान (29) पुत्र मुस्ताक खान कायमखानी को डीडवाना रोड पुलिया के पास से गिरफ्तार कर तलाशी ली। उसके पास से पुलिस ने 1 लाख 97 हजार रुपए के नकली नोट बरामद हुए। पुलिस को उसके पास से 2 हजार के 38 और 500 सौ के 242 जाली नोट मिले। पुलिस ने आरोपी बुंदू खान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जाली नोट चलाने के लिए ऑपरेशन कचरा
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि जाली नोट को चलाने के लिए ऑपरेशन कचरा नाम दिया था। जिससे फोन पर बात करने अथवा किसी के सामने बात करने पर भी किसी को कोई जानकारी नहीं मिल पाती थी। नागौर, सीकर एवं जयपुर में जाली नोट चलाए गए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने भी नकली नोटों के गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए कार्यवाही के लिए ऑपरेशन क्लीन नाम दिया गया। एसओजी द्वारा तीन माह पूर्व इस गिरोह के मुख्य सरगना रफीक पुत्र मुराद खान कायमखानी निवासी जावा बास, लाडनूं को बड़ी संख्या में जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। एसओजी की पूछताछ में रफीक ने लाडनूं में एक बड़ी खेप की जानकारी दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो