scriptFarmers are leaving traditional farming and growing aloev vera | परंपरागत खेती छोड़ धोरों में किसान उगा रहे एलोवेरा, जानिए क्यों ? | Patrika News

परंपरागत खेती छोड़ धोरों में किसान उगा रहे एलोवेरा, जानिए क्यों ?

locationचुरूPublished: Nov 21, 2023 10:55:43 am

Submitted by:

Devendra Sashtari

धोरों में अब बारानी फसलों के अलावा भी किसान कई गुणों की खान एलोवेरा ( ग्वारपाठे ) की खेती करने लगे हैं। जिले के कई इलाकों के काश्तकार नवाचार कर इसे बड़े पैमाने पर उगा रहे हैं। जिसमें चूरू सहित सुजानगढ़, रतनगढ, बीदासर व सरदारशहर के कई सिंचित क्षेत्रों में इसकी खेती हो रही है। किसानों ने बताया कि यहां उगाए गए एलोवेरा को दिल्ली व जयपुर आदि की कई कंपनियां खरीदती हैं।

churu_aloe_vera_news.jpg

चूरू. धोरों में अब बारानी फसलों के अलावा भी किसान कई गुणों की खान एलोवेरा ( ग्वारपाठे ) की खेती करने लगे हैं। जिले के कई इलाकों के काश्तकार नवाचार कर इसे बड़े पैमाने पर उगा रहे हैं। जिसमें चूरू सहित सुजानगढ़, रतनगढ, बीदासर व सरदारशहर के कई सिंचित क्षेत्रों में इसकी खेती हो रही है। किसानों ने बताया कि यहां उगाए गए एलोवेरा को दिल्ली व जयपुर आदि की कई कंपनियां खरीदती हैं। किसानों के मुताबिक एक मोटे अनुमान के तौर पर जिले में करीब साढे तीन सौ से भी अधिक हेक्टेयर में इसकी खेती की जा रही है। हाल ही में हुई ताजा रिसर्च में एलोवेरा को लेकर चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। एलोवेरा मेें सौंदर्य प्रसाधन व औषधीय गुणों के अलावा कैंसर से लडऩे की क्षमता के गुणों का पता लगा है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.