scriptपेट्रोल पंप पर लगी भीषण आग, नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस | fired on the petrol pump in churu | Patrika News

पेट्रोल पंप पर लगी भीषण आग, नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस

locationचुरूPublished: Oct 14, 2017 11:44:28 am

Submitted by:

Rakesh gotam

जिला मुख्यालय पर आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग के निर्देशानुसार कलक्टर ललित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पेट्रोल पंप पर लगी आग

fired on the petrol pump in churu

fired on the petrol pump in churu

चूरू. जिला मुख्यालय स्थित भालेरी रोड पर शुक्रवार दोपहर एक पेट्रोल पम्प पर अचानक भंयकर आग लग गई। इसके कारण पेट्रोल पम्प पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर प्रशासनिक महकमें में हलचल तेज हो गई। कलक्ट्रेट से लेकर पेट्रोल पम्म तक करीब डेढ़ किमी दूरी में पुलिस व अधिकारियों की गाडिय़ां दौडऩे लगी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन यह वास्तविक घटना नहीं बल्कि यह आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग के निर्देशानुसार कलक्टर ललित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पेट्रोल पंप पर आगजनी की घटना से निपटने के लिए मॉकड्रिल किया जा रहा था।

इसमें प्रशासन व पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। प्राप्त सूत्रों के मुताबिक भालेरी रोड स्थित आशाराम पेमाराम एण्ड संस पेट्रोल पम्प पर शुक्रवार दोपहर एक बजकर दो मिनट पर अचानक आग लगने की खबर मिलने पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन दौड़े। कार्यक्रम के अन्तर्गत पेट्रोल पम्प पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौका स्थल पर पहुंचे।

मची अफरा तफरी

मॉकड्रिल के दौरान शहर में एक साथ पुलिस, प्रशासन, चिकित्सा व दमकल की गाडिय़ों को सड़क पर तेज गति से जाते हुए लोगों में अफरा तफरी मच गई। जिला प्रशासन टीम की ओर से मौका स्थल पर पहुंचकर मौक ड्रील के तहत पेट्रोल पम्प की तेल आपूर्ति लाइन में लगी आग को बुझाया गया। इस मौके पर एडीएम राकेश कुमार, एएसपी केशरसिंह शेखावत, कोतवाली थानाधिकारी भगवान सहाय मीणा व सदर थानाधिकारी रामविलास विश्नोई आदि थे।

सबसे पहले पहुंची सदर पुलिस

पेट्रोल पंप पर आग लगने की सूचना मिलते ही शहर की सदर पुलिस सबसे पहले मौके पर पहुंची। इसमें कोतवाली थानाधिकारी रामविलास मय पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

नहीं पहुंची 108

आपातकालीन स्थिति में याद की जाने वाली 108 एंबुलेंस ने एक बार सोचने वाली स्थिति पैदा की है। शुक्रवार को पेट्रोल पर आग लगने की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस जिसे सबसे पहले पहुुंचना चाहिए था। मगर 108 एंबुलेंस अंतिम समय तक पहुंची।

इस तरह पहुंचे अधिकारी

नाम समय
एएसपी 1.07 बजे
एडीएम 1.16
पीडब्ल्यूडी 1.31
पीएचईडी 1.31
चिकित्सा 1.20
कोतवाली 1.09
सदर पुलिस 1.08
विद्युत निगम 1.20

नगर परिषद 1.11

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो