scriptFood Sefty: सरदरशहर में दूध के नौ नमूने लिए | Food Sefty: Nine samples of milk taken in Sardarshahar | Patrika News

Food Sefty: सरदरशहर में दूध के नौ नमूने लिए

locationचुरूPublished: Feb 07, 2020 11:11:57 am

Submitted by:

Madhusudan Sharma

खाद्य सुरक्षा पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को सरदारशहर में खाद्य सुरक्षा टीम ने कार्रवाई कर 09 प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया।

Food Sefty: सरदरशहर में दूध के नौ नमूने लिए

Food Sefty: सरदरशहर में दूध के नौ नमूने लिए

चूरू. खाद्य सुरक्षा पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को सरदारशहर में खाद्य सुरक्षा टीम ने कार्रवाई कर 09 प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। सीएमएचओ डॉ. भंवरलाल सर्वा ने बताया कि फरवरी माह के दौरान खाद्य पदार्थ में मिलावट करने वालों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नागरमल व मदनलाल बाजिया ने बताया कि अभियान के तहत गुरूवार को सरदारशहर में डेयरी से दो नमूने लेकर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की। इसी डेयरी से सप्लाई करने ला रहे वाहनों से दूध के सात नमूने लिए गए। नमूनों को जांच के लिए जयपुर भेजा जाएगा। दूसरे चरण में 17 से 29फरवरी तक तेल, मसाले व मावे की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जांच कर नमूने लिए जाएंगे।


सात दिन का जारी किया नोटिस
खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदनलाल ने बताया कि खाद्य सुरक्षा लाइसेंस नहीं मिलने पर सात दिन का नोटिस जारी किया हैं। रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस नहीं होने पर कार्रवाई की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि दुकानों पर जारी लाइसेंस को डिस्पले करना आवश्यक है। डिस्पले नहीं करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो