scriptchuru news- गांधी जयंती: ग्राम पंचायत स्तर पर होंगी सर्वधर्म प्रार्थना सभाएं | Gandhi Jayanti: All religion prayer meetings will be held at the gram | Patrika News

churu news- गांधी जयंती: ग्राम पंचायत स्तर पर होंगी सर्वधर्म प्रार्थना सभाएं

locationचुरूPublished: Oct 01, 2022 01:15:20 pm

Submitted by:

Vijay

चूरू. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर रविवार को सवेरे 9 बजे जिला मुख्यालय स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा होगी। एडीएम लोकेश गौतम ने बताया सर्वधर्म प्रार्थना सभा में गांधीवादी कार्यकर्ता, जिला स्तरीय अधिकारी, प्रबुद्धजन, जिला मुख्यालय पर स्थित सभी सरकारी व गैर सरकारी महाविद्यालयों के एनएसएस स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट आदि भाग लेंगे। आयोजन स्थल पर डिजिटल स्क्रीन की व्यवस्था कर लिरिक्स प्रदर्शन किया जाएगा।

churu news- गांधी जयंती: ग्राम पंचायत स्तर पर होंगी सर्वधर्म प्रार्थना सभाएं

churu news- गांधी जयंती: ग्राम पंचायत स्तर पर होंगी सर्वधर्म प्रार्थना सभाएं

मुख्य सचिव ने वीसी के जरिए प्रार्थना सभा की तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश
चूरू. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर रविवार को सवेरे 9 बजे जिला मुख्यालय स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा होगी। एडीएम लोकेश गौतम ने बताया सर्वधर्म प्रार्थना सभा में गांधीवादी कार्यकर्ता, जिला स्तरीय अधिकारी, प्रबुद्धजन, जिला मुख्यालय पर स्थित सभी सरकारी व गैर सरकारी महाविद्यालयों के एनएसएस स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट आदि भाग लेंगे। आयोजन स्थल पर डिजिटल स्क्रीन की व्यवस्था कर लिरिक्स प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंङ्क्षसग में मुख्य सचिव ऊषा शर्मा ने कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जिला से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक प्रार्थना सभाओं के आयोजन के लिए निर्देश दिए। जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने सभी अधिकारियों को आयोजन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान वीसी कक्ष में सीईओ हरी राम चौहान, एसडीएम सत्यनारायण सुथार, सीडीईओ संतोष महर्षि, अङ्क्षहसा प्रकोष्ठ प्रभारी उम्मेद ङ्क्षसह गोठवाल, कमिश्नर मघराज डूडी, पीआरओ कुमार अजय, आईसीडीएस उपनिदेशक डॉ नरेंद्र शेखावत, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक संजय कुमार, एडीईओ सांवर मल गुर्जर आदि मौजूद थे।
वृद्धजन दिवस पर एक अक्टूबर को लगाए जाएंगे स्क्रिङ्क्षनग शिविर
चूरू. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार 1 अक्टूबर को अन्तरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर चिकित्सा संस्थान में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्क्रिङ्क्षनग शिविर लगाए जाएंगे। सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि शिविर में वृद्धावस्था में की जाने वाली देखरेख व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रखने की जानकारी दी जाएगी। शिविर में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की भी जांच की जाएगी। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवकरण गुरावा ने बताया कि वृद्धजन दिवस पर स्वयं सहायता समूह के सहयोग से शिविर में आने वाले जरूरतमंदों को उपकरण भी दिए जाएंगे।
अरबन कॉपरेटिव बैंक सादुलपुर के चुनाव का कार्यक्रम घोषित
चूरू. राजस्थन राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण की ओर से चूरू जिला अरबन कॉ-आपरेटिव बैंक लिमिटेड सादुलपुर के संचालक मंडल एवं पदाधिकारियों का निर्वाचन कराए जाने के लिए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया गया है। राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी संजय माथुर की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार, संचालक मंडल चुनाव के लिए 7 अक्टूबर को निर्वाचन का नोटिस एवं प्रस्तावित मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। प्रस्तावित मतदाता सूची पर आक्षेपों की प्राप्ति एवं सुनवाई के बाद 11 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 12 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति दोपहर 1 बजे तक करने के बाद प्राप्त नाम निर्देशन पत्र की सूची प्रकाशित की जाएगी। 12 अक्टूबर को ही दोपहर 2 बजे से जांच के बाद वैध नाम निर्देशन पत्रों की सूची प्रकाशित की जाएगी। 13 अक्टूबर को सवेरे 9 से दोपहर एक बजे तक नाम वापसी के बाद चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। आवश्यक होने पर 19 अक्टूबर को सवेरे 8 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 20 अक्टूबर को सवेरे 9 बजे मतगणना शुरू कर परिणाम घोषित किया जाएगा। 21 अक्टूबर को पदाधिकारियों का निर्वाचन होगा। संचालक मंडल सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति में पदाधिकारियों का निर्वाचन 14 अक्टूबर को होगा। निर्वाचन कार्य के लिए प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड के सचिव सुनील मांडिया को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
6.50 करोड़ की लागत से बनेगी सीएचसी
चूरू. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को हरियाणा के गुडग़ांव में जीआर इंफ्रा वेलफेयर ट्रस्ट के साथ सिधमुख सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण का एमओयू किया गया। सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि भामाशाह जीआर इंफ्रा वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से सीएचसी के नए भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव दिया था। प्रस्ताव में सीएचसी के नए भवन के लिए करीब 6 करोड़ 50 लाख रुपए भामाशाह की ओर से वहन किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को गुडग़ांव में जीआर इंफ्रा वेलफेयर ट्रस्ट के ट्रस्टी विनोद कुमार अग्रवाल के साथ नए भवन निर्माण को लेकर एमओयू किया गया। उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह में ही ट्रस्ट की ओर से काम शुरू कर दिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो