यहां... जोधपुर-हिसार ट्रेन के इंजन का एक्सल खराब, 9 घंटे बाद पहुंची चूरू
चुरूPublished: Sep 27, 2022 12:44:20 pm
चूरू. जोधपुर-हिसार ट्रेन में रविवार रात तकनीकी खराबी आने के कारण सवारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में सवारियों को देर रात तक गंतव्य तक पहुंचने का इंतजार करना पड़ रहा है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर से हिसार को जाने वाली ट्रेन जोधपुर से सुबह 9.40 बजे रवाना हुई थी। मोलीसर-जुहारापुरा रेलवे के बीच इस गाड़ी का एक्सल जाम हो गया।


यहां... जोधपुर-हिसार ट्रेन के इंजन का एक्सल खराब, 9 घंटे बाद पहुंची चूरू
करीब 6 घंटे अटकी ट्रेन में रेलवे कार्मिकों ने यात्रियों को कराया नाश्ता
यात्री परेशान: रात सवा तीन बजे पहुंची ट्रेन कई ट्रेनें देरी से हुई रवाना
चूरू. जोधपुर-हिसार ट्रेन में रविवार रात तकनीकी खराबी आने के कारण सवारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में सवारियों को देर रात तक गंतव्य तक पहुंचने का इंतजार करना पड़ रहा है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर से हिसार को जाने वाली ट्रेन जोधपुर से सुबह 9.40 बजे रवाना हुई थी। मोलीसर-जुहारापुरा रेलवे के बीच इस गाड़ी का एक्सल जाम हो गया। ये गाड़ी शाम को सवा छह बजे चूरू पहुंचनी थी, लेकिन समय पर नहीं पहुंच पाई। रेल का रेल का संचालन नहीं किया जा सका। इसकी जानकारी लगने पर वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अनिल कुमार रैना ने टीटी राजपाल ङ्क्षसह राठौड़ को इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने जुहारापुरा रेलवे स्टेशन के लिए तकनीकी कर्मचारियों आदि को जानकारी देकर व्यवस्था करवाई। सवारी गाड़ी में आई तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान यात्रियों के लिए चाय नाश्ते की व्यवस्था की गई ताकि कोई दिक्कत नहीं हो। इसमें हरिदान चारण, मदन और राजेन्द्र की टीम ने सेवा कार्य में भागीदारी निभाई। ट्रेन में सवार यात्रियों को बिस्कुट आदि वितरित किए। तकनीकी खराबी के कारण रतनगढ़ रेलवे स्टेशन पर इसकी सूचना दी गई। इस सूचना के बाद रतनगढ़ से भी इंजन मंगवाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद शाम सवा छह बजे पहुंचने वाली गाड़ी रात करीब सवा तीन बजे चूरू पहुंची।
इसके बाद गाड़ी में सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली। जोधपुर हिसार के कारण दो गाडिय़ों को कैंसिल किया गया और कुछ गाडिय़ों को देर रात तक चूरू के रेलवे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
गाड़ी के एक्सल को काटने में लगे 8 घंटे
टीटी राजपालङ्क्षसह राठौड़ ने बताया कि जोधपुर-हिसार ट्रेन का एक्सल काटने में रेलवे कर्मचारियों को करीब आठ घंटे का समय लग गया।