चुरू

यहां 60 लाख रूपए के जेवरात की चोरी, आप रह जाएंगे हैरान

कस्बे में गली नम्बर छह में स्थित एक घर से अज्ञात चोरों ने दीवार कूदकर घर के आलमारियां तौड़कर उसमें रखे नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए।

चुरूMar 05, 2021 / 08:56 pm

Madhusudan Sharma

यहां 60 लाख रूपए के जेवरात की चोरी, आप रह जाएंगे हैरान

जसवंतगढ़। कस्बे में गली नम्बर छह में स्थित एक घर से अज्ञात चोरों ने दीवार कूदकर घर के आलमारियां तौड़कर उसमें रखे नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। जानकारी के अनुसार मकान में किराए पर रह रहे सेवानिवृत पंचायत प्रसार अधिकारी इथिलेश पालीवाल गुरूवार शाम सीकर ससुराल गए थे। ससुराल मे कार्यक्रम होने के कारण रात में वहीं रुक गए। परिवार के सदस्य पहले ही सीकर गए हुए थे। गुरुवार रात चोर घर के मुख्य द्वार का ताला डुप्लीकेट चाबी खोल लिया। कमरों में रखी आलमारियों को तोड़कर उनमें रखे जेवरात व नगदी चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह पड़ौसियों ने सूचना दी। घर आकर देखा तो आलमारियां टूटी हुई थी। पालीवाल ने पुलिस को सूचना दी। पालीवाल ने बताया कि चोर करीब 60 लाख रूपये के जेवरात व तरेपन हजार नगदी व नए नोटों की दस, बीस पच्चास की गडिडयां एवं चांदी के बर्तन व सिक्का चुराकर ले गए। थानाधिकारी हरिराम जाखड़ ने बताया कि रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Home / Churu / यहां 60 लाख रूपए के जेवरात की चोरी, आप रह जाएंगे हैरान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.