scriptचूरू में मामूली बात पर बड़ा बवाल, देर शाम तैनात करना पर पुलिस बल | land dispute in churu | Patrika News

चूरू में मामूली बात पर बड़ा बवाल, देर शाम तैनात करना पर पुलिस बल

locationचुरूPublished: Jan 10, 2018 09:48:20 am

Submitted by:

vishwanath saini

स्थिति तनावपूर्ण होने पर पहुंची पुलिस ने मौके पर खड़े दोनों पक्षों के लोगों को खदेड़ दिया।

Churu
चूरू. शहर के वार्ड चार में दो पक्षों में रास्ते की बात को लेकर मंगलवार शाम विवाद हो गया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पहुंची पुलिस ने मौके पर खड़े दोनों पक्षों के लोगों को खदेड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक वार्ड चार में सत्तार व लूणाराम का मकान है। दोनों पक्षों के लोगों ने घर के आगे आने-जाने का रास्ता छोड़ रखा था। काफी दिनों पहले एक पक्ष ने घर के आगे का रास्ता कवर कर लिया। इसी बात पर मंगलवार को दूसरे पक्ष ने रास्ते को बंद कर दिया।
इसका मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया। शाम के समय माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर खड़ी भीड़ और दोनों पक्षों के लोगों को खदेड़ दिया। वार्ड में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए। वहीं माहौल खराब नहीं हो इसके लिए पुलिस ने करीब सात युवाओं को हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध का कोई मामला थाने में दर्ज
नहीं हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो