scriptइस शहर में देर रात हुई पांच बार फायरिंग, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे मौके पर | late night Firing five times sensation | Patrika News

इस शहर में देर रात हुई पांच बार फायरिंग, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे मौके पर

locationचुरूPublished: Jul 18, 2018 04:33:29 am

Submitted by:

rajesh walia

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

चूरू।

शहर की पूनिया कॉलोनी में मंगलवार देर रात्रि सदर थाना के हिस्ट्रीशीटर शेर सिंह राठी के घर विक्रम गोदारा, सुभाष माली, प्रमोद राठी, अमरचंद राठी ओर रामु राठी ने आकर फायरिंग की। घटना के दौरान शेर सिंह घर मे खुद का जन्मदिन मना रहा था। फायरिंग की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
कार के शीशे तोड़ गए
जानकारी के मुताबिक जन्मदिन कार्यक्रम में शरीक होने घर में कई लोग आये हुए थे। इसी दौरान विक्रम गोदारा, सुभाष माली, प्रमोद राठी, अमरचंद राठी ओर रामु राठी आए चार पांच फायर करने के बाद भाग गए। आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ गए, घर की गली में शराब की बोतले फोड़ गए। जाते समय शेरसिंह राठी के घर शराब की बोतल फेंक गए।
पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे
घटना में किसी प्रकार की कोई जन हानि नही हुई। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी अनिल सिंह चौहान, डीएसपी देवेंद्र सिंह, कोतवाली थानाधिकारी रमेश सर्वटा, सदर थानाधिकारी पृथवीपाल सिंह मौके पर पहुँचे ओर मौका मुआयना किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शहर में नाकाबंदी करवाई गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो