scriptVIDEO: लॉटरी से आरक्षण, कई वर्तमान सरपंचों पर संकट | Lottery reservation, crisis on many current sarpanches | Patrika News

VIDEO: लॉटरी से आरक्षण, कई वर्तमान सरपंचों पर संकट

locationचुरूPublished: Dec 20, 2019 11:22:30 am

Submitted by:

Madhusudan Sharma

पंचायत चुनावों को लेकर सरपंच पद के लिए पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को लॉटरी निकालकर आरक्षण का निर्धारण एवं श्रेणीवार आवंटन की कार्रवाई की गई।

लॉटरी से आरक्षण, कई वर्तमान सरपंचों पर संकट

लॉटरी से आरक्षण, कई वर्तमान सरपंचों पर संकट

सादुलपुर. पंचायत चुनावों को लेकर सरपंच पद के लिए पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को लॉटरी निकालकर आरक्षण का निर्धारण एवं श्रेणीवार आवंटन की कार्रवाई की गई। एसडीएम इंद्राजसिंह ने बताया कि पंचायतीराज चुनाव 2020 के लिए सरपंच पद के आरक्षण एवं श्रेणीवार निर्धारण किया गया। प्रधान पति डा.प्रेमवीर गोदारा ने सदन में लॉटरी गलत निकालने का आरोप लगाया। इससे माहौल गर्मा गया। इस पर अधिकारियों ने पंचायत समिति में पुलिस को बुलाई। गोदारा ने लॉटरी गलत निकालने क आरोप लगाया। गुलपुरा आरक्षित होनी चाहिए थी। लेकिन जनसंख्या अनुपात की गणना की सही नहीं होने से सामान्य निकाल दी गई है। लॉटरी के अनुसार 16 ग्राम पंचायतें एससी की जिनमें आठ महिला एससी, एसटी एक, ओबीसी 14, जिनमें महिला सात, सामान्य 34, जिनमें 17 महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है।
इस प्रकार है पंचायतों का आरक्षण
सामान्य:- भीमसाना, चैनपुरा, घणाऊ, रतनपुरा,डोकवा, गुलपुरा,राघा बड़ी, सुरतपुरा,लंबोर बड़ी, बैरासर छोटा,सांखू, विजयपुरा,भैसली, गुगलवा, लिलावठी, ठिमाऊ छोटी,भोजाण,
सामान्य महिला:- रामसरा ताल, गालड़,धानोठी बड़ी, भगेला, बिरमी खालसा, महलाना उतरादा, ददरेवा,सेऊवा, लाखलाण, राघा छोटी, बींझावास, ढाणी मैाजी,कालाना, खैरू बड़ी, नंवा, सांखणताल,गागड़वास
ओबीसी:- ढिगारला, कांजण, भुवाड़ी,गोठ्यंा बडी,कालरी,नीमां, नेशल,
ओबीसी महिला:- सिधमुख, ढाणी बडी़, ढंढाल लेखु, चांदगोठी,नूहन्द, थिरपाली बड़ी, सुलखणिया छोटा,
एससी:- न्यंागल छोटी, चैनपुरा छोटा, हमीरवास बड़ा,बेवड़,नोरंगपुरा, रावतसर कुंजला, हरपालू कुषाला, हरपालू कुबड़ी, मानपुरा,
एससी महिला:- तांबा खेडी,पहाड़सर,ख्याली, मूंदीताल,खुड्डी,जसवंतपुरा, रामपुरा, जयपुरिया खालसा
एसटी:- हरपालू कुबड़ी
रतनगढ़. पंचायतीराज चुनाव के लिए गुरुवार को पंचायत समिति सभागार में लॉटरी से ग्राम पंचायतों का आरक्षण तय किया गया। एसडीएम गौरव सैनी व तहसीलदार सुभाषचंद्र चौधरी के निर्देशन में बालिका दिव्यांशी ने लॉटरी निकाली। निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग के लिए ग्राम पंचायत लूंछ, आलसर, रतनादेसर, सिमसिया, सीतसर, अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए टीडियासर, जेगणिया बीदावतान, गोरीसर, हुडेरा अगुणा, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए रतनसरा, पाबूसर, गोलसर, कांगड़, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए पडि़हारा, कनवारी, बीनादेसर बीदावतान, भुखरेड़ी, सामान्य महिला के लिए हामूसर, बछरारा बड़ा, लधासर, नूवां, मैणासर, सेहला, गोगासर, मेलूसर, परसनेऊ, सिकराली, कुसुमदेसर अन्य शेष सभी ग्राम पंचायत सामान्य वर्ग आरक्षित की ंै। पंचायतों के वार्डों का लॉटरी से आरक्षण किया गया। इस दौरान विधायक अभिनेश महर्षि, प्रधान गिरधारीलाल बांगड़वा, कांग्रेस नेता कल्याणसिंह, नरेश गोदारा, भागीरथसिंह, अर्जुनसिंह सहित दोनों दल उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो