scriptमनोज कोरोना पॉजीटिव, खुद नहीं ले पाए जीत का प्रमाण पत्र | Manoj Corona positive,could not get the certificate of victory himself | Patrika News

मनोज कोरोना पॉजीटिव, खुद नहीं ले पाए जीत का प्रमाण पत्र

locationचुरूPublished: May 02, 2021 10:08:12 pm

Submitted by:

Madhusudan Sharma

सुजानगढ़ में जयनिवास पर रविवार का दृश्य देखने लायक था। विधायक मनोज मेघवाल कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने स्वयं को होम आइसोलेट कर लिया। वे घर में उपर बने कमरे में रह रहे हैं।

मनोज कोरोना पॉजीटिव, खुद नहीं ले पाए जीत का प्रमाण पत्र

मनोज कोरोना पॉजीटिव, खुद नहीं ले पाए जीत का प्रमाण पत्र

चूरू. सुजानगढ़ में जयनिवास पर रविवार का दृश्य देखने लायक था। विधायक मनोज मेघवाल कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने स्वयं को होम आइसोलेट कर लिया। वे घर में उपर बने कमरे में रह रहे हैं। जब कार्यकर्ता व नेता जीत प्रमाा पत्र चूरू से लेकर पहुंचे तो। मनोज मेघवाल ने घर की छत पर से ही जीत का निशान बनाकर खुशी का इजहार किया। इसके बाद विधायक की मां केसरदेवी को कांग्रेस नेता भंवरलाल पुजारी, पूसाराम गोदारा व अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रमाण पत्र सौंपा। सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मेघवाल नहीं पहुंचे थे। दस बजे के करीब उनके कोरोना पॉजिटिव की सूचना आई। पीए अनूप व्यास ने बताया कि उन्होंने 30 अप्रेल को कोरोना की जांच करवाई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में उन्होंने स्वयं को होम आइसोलेट कर लिया है। इसी कारण वे मतगणना में नहीं आए।
प्राथमिकता, जनता को मिले कोरोना से राहत
कार्यकर्ताओं व मतदाताओं का आभार, जिनकी मेहनत व विश्वास के बूते कांग्रेस पार्टी ने जीत का परचम लहराया है। जनता ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा। सबसे पहले कोविड महामारी से क्षेत्र की जनता को राहत मिले इस दिशा में काम किया जाएगा। उसके बाद विकास के किए गए सभी वादे पूरे हो इसके लिए प्रयास करूंगा।
सुजानगढ़ विस क्षेत्र
कुल मतदाता : 2,74,792
महिला मतदाता : 1,31,418
पुरुष मतदाता : 1,43,374
अन्य मतदाता : 2
जाने किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले
प्रत्याशी वोट
दौलतराम 1627
ओमप्रकाश 362
जगमाल 287
मंजू 565
मनोज कुमार 631
हरिराम मेहरड़ा 905
कब कौन रहा विधायक
1952 प्रताप सिंह, स्वतंत्र पार्टी
1957 सानोदेवी, निर्दलीय
1962 फूलचंद जैन, कांग्रेस
1967 लाभचन्द बैद, भारतीय जनसंघ
1972 फूलचन्द, कांग्रेस
1977 रावतराम, जनता पार्टी
1980 भंवरलाल मेघवाल, निर्दलीय
1985 चुन्नीलाल मेघवाल, भाजपा
1990 भंवरलाल मेघवाल, कांग्रेस
1993 रामेश्वर भाटी, भाजपा
1998 भंवरलाल मेघवाल, कांग्रेस
2003 खेमाराम मेघवाल, भाजपा
2008 भंवरलाल मेघवाल, कांग्रेस
2013 खेमाराम मेघवाल, भाजपा
2018 भंवरलाल मेघवाल, कांग्रेस
2018 में यह रहा था परिणाम
भाजपा को मत : 44883
कांग्रेस को मत : 83632
जीत का अंतर : 38749

राउंडवार तीन प्रत्याशियों के मत
राउंड मनोज मेघवाल खेमाराम मेघवाल सीताराम नायक
01 2871 1188 1678
02 2318 1222 2099
03 2135 1447 1837
04 2403 2065 1202
05 2359 1565 2234
06 2766 1492 1580
07 1731 1119 1420
08 2677 910 1584
09 2927 1514 1100
10 1777 1273 641
11 2882 957 311
12 3267 1483 98
13 2487 1289 2140
14 2334 1572 1863
15 2217 950 2138
16 2348 1431 1470
17 2345 1136 1759
18 2758 1399 622
19 3560 1281 228
20 2587 1941 227
21 2235 1740 138
22 2023 2212 118
23 4398 636 156
24 2882 1961 265
25 2698 1391 763
26 3732 1579 814
27 2268 1917 1016
28 2996 1705 985
29 2854 1723 799
30 2007 1326 708
31 214 103 173
कुल 79253 43642 32210

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो