scriptदीपावली पर बाजार गुलजार | Market buzzing on Deepawali | Patrika News

दीपावली पर बाजार गुलजार

locationचुरूPublished: Nov 12, 2020 12:12:13 pm

Submitted by:

Madhusudan Sharma

भले ही कोरोना संक्र मण का साया और आर्थिक मंदी के हालात हो। लोगों के रोजागर छिन गए।

दीपावली पर बाजार गुलजार

दीपावली पर बाजार गुलजार

चूरू. भले ही कोरोना संक्र मण का साया और आर्थिक मंदी के हालात हो। लोगों के रोजागर छिन गए। छोटे-बड़े व्यवसाय प्रभावित हैं। इसके बावजूद दीपावली पर्व को लेकर जिले के लोगों में खासा उत्साह है। उसकी वजह यही है कि आखिर हिन्दू समाज का यह सबसे बड़ा महापर्व है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चौदह वर्ष वनवास से लौटने की खुशी है। यह आस्था, सामाजिक तानाबाना, सनातन संस्कृति और परिवर्तन का महावर्प है। भला लोग इससे कैसे दूर रह सकते हैं। चूरू में कोरोना संक्रमण के चलते लंबे समय तक बाजार बंद रहे। खुदरा व थोक विक्रेताओं को खासा नुकसान उठाना पड़ा। इसके बावजूद लोग उत्साह के साथ बाजार में खरीदारी करने आ रहे हैं। जिला मुख्यालय पर बुधवार को बाजार में खासी भीड़ रही। लोग बाजार में कपड़े, बर्तन, फैंसी आइटम, बिजली के सामान, फ्रीज, कूलर टीवी सहित कई सामानों की खरीदारी करने में व्यस्थत नजर आए। इस दौरान बाजार में सोशल डिस्टेंस कहीं भी नजर नहीं आई लेकिन खरीदारी को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर नजर आया। इस खरीदारी से व्यापारी वर्ग भी उत्साहित नजर आ रहा है। वैसे कोरोना के चलते खरीदारी कम बताई जा रही है, लेकिन जिस तरह से बाजार में भीड़ उमड़ रही है। उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार खरीदारी अच्छी हो सकती है।
अपनों के संग बीतेगा समय
संक्रमण के इस दौर में दीपावली पर्व पर इस बार अपनों के संग खूब समय बितेगा। दीपावली को लेकर उत्साहित लोगों का कहना है की कोरोना के चलते इस भीड़ में जाने से बचेंगे। घर पर ही परिवार के साथ समय बिताएंगे। वैसे भी पटाखों पर प्रतिबंध है।
हर दुकान पर सैनेटाइजर
दीपावली पर्व पर दुकानों में भीड़ आने लगी है। ऐसे में दुकानदारों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुकानों पर सैनेटाइजर की व्यवस्था कर रखी है। जब भी उपभोक्ता दुकान पर खरीदारी के लिए आता है। उसके हाथों को सैनेटाइज किया जाता है। इसके बाद दुकानों में प्रवेश देकर सामान दिखाए जा रहे है।
बाजार में चाइनीज उत्पाद से मोहभंग
इस बार बाजार में चाइनीज उत्पाद नजर नहीं आ रहे हैं। वैसे भी दुकानदारों ने नुकसान के भय से इसका स्टॉक ही नहीं रखा। भारत-चीन के बीच विवाद और राष्ट्रीय भावनाओं के जज्बे के चलते लोगों ने चायनीज उत्पाद खरीदने से दूरी बना रखी है। दुकानदारों ने लोगों के इस मूड को पहले ही भांप लिया था। बाजार में मिट्टी से बने दीपकों की बहार है। कुम्हार वर्ग से जुड़े परिवारों ने इस बार मिट्टी के दीए अधिक बनाए हैं। इसके अलावा चाइनीज रोशनी की लाइटें भी नजर नहीं आई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो