scriptडीजल लोको शेड में लगी आग, क्षेत्र में हड़कंप  | Fire in NKJ loko shade | Patrika News

डीजल लोको शेड में लगी आग, क्षेत्र में हड़कंप 

locationभोपालPublished: Oct 31, 2015 03:17:00 pm

Submitted by:

Abha Sen

एनकेजे स्थित डीजल लोको शेड में आग लगने से आज क्षेत्र में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।

कटनी। एनकेजे स्थित डीजल लोको शेड में आग लगने से आज क्षेत्र में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। हालांकि सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया। 

जानकारी के अनुसार मशीन में काम करते हुए डीजल का रिसाव हो गया था। इसी दौरान अचानक ही शॉर्ट सर्किट हो गया। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही आग भड़क गई। आग को फैलते देख फौरन ही दमकल कर्मियों को सूचित किया गया। इस दौरान डीजल शेड में मौजूद कर्मी घबरा गए। यदि जल्द ही आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा सामने आ सकता था।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-
" frameborder="0" allowfullscreen="">
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो