चुरूPublished: May 18, 2023 10:27:52 am
Madhusudan Sharma
शनि जयंती इस बार 19 मई यानी शुक्रवार को मनाई जाएगी। शनि जयंती ज्येष्ठ अमावस्या के कृष्ण पक्ष के दिन मनाई जाती है। इस दिन ज्येष्ठ अमावस्या और वट सावित्री व्रत का त्योहार भी मनाया जाएगा।
चूरू. शनि जयंती इस बार 19 मई यानी शुक्रवार को मनाई जाएगी। शनि जयंती ज्येष्ठ अमावस्या के कृष्ण पक्ष के दिन मनाई जाती है। इस दिन ज्येष्ठ अमावस्या और वट सावित्री व्रत का त्योहार भी मनाया जाएगा। ये तीनों ही त्योहार एक ही दिन में पड़ रहे हैं। शनि जयंती का अर्थ है शनिदेव का जन्मदिवस। सूर्य के पुत्र शनिदेव देवों के न्यायधीश, कर्मफलदाता और दंडधिकारी भी हैं। इस बार की शनि जयंती बेहद खास मानी जा रही है। शनि जयंती के दिन इस बार शोभन योग का निर्माण होने जा रहा है। यह शोभन योग 18 मई को शाम 07 बजकर 37 मिनट से लेकर 19 मई को शाम 06 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।