20 दिन पहले छुट्टी पर गांव आए थे गोपीचंदबीएसएफ जवान की बिगड़ी तबीयत, उपचार के दौरान हुआ निधनसीमा सुरक्षा बल 146 बटालियन में कांस्टेबल पद पर कार्यरत ता जवानचूरू. सरदारशहर. निकटवर्ती गांव गिड़गिचिया निवासी सीमा सुरक्षा बल 146 बटालियन में कांस्टेबल पद पर कार्यरत सेना के जवान गोपीचन्द मुहाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई, उन्हें अस्पताल ले जाया गया वहां उपचार के दौरान निधन हो गया। मृतक के छोटे भाई कालूराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसका भाई गोपीचंद पुत्र तुलछाराम मुहाल (36) सीमा सुरक्षा बल 146 बटालियन में कांस्टेबल पद पर कार्यरत था। वह 20 दिन पहले छुट्टी पर आया था। शनिवार को अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। इसकी सूचना सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों को दी। सूचना पर बटालियन के अधिकारी और जवान गिड़गिचिया पहुंचे और गार्ड ऑफ ऑनर देकर राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। इस दौरान भारत माता के सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए गिड़गिचिया सहित आसपास के गांवों के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। अंतिम यात्रा में शामिल लोगों ने गोपीचंद अमर रहे और भारत माता की जय के नारों से आसमान को गुंजायमान कर दिया। मृतक फौजी के 8 साल की एक लड़की व 14 महीने का एक लड़का है। राजौरी सेक्टर के खनेतर नाला में थे पदस्थापितजवान राजौरी सेक्टर के खनेतर नाला, जम्मू कश्मीर में पदस्थापित था। इस मौके पर किसान नेता बलदेव सहारण ने चूरू जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक और राजौरी के बीएसएफ कमांडेंट को मौत की सूचना दी। सेना के जवान गोपीचंद की अंत्येष्टि में बीएसएफ प्लाटून बीकानेर, तहसीलदार कमलेश महरिया, नायब तहसीलदार प्रहलादराय पारीक, उपप्रधान केशरी भंवरलाल शर्मा, पालिकाध्यक्ष राजकरण चौधरी, बलदेव सारण, पूर्व प्रधान सत्यनारायण सारण, महावीर माली, सुरेश तिवाड़ी, कुरड़ाराम सारण सहित बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। सैनिक के पिता तुलछाराम और एक बड़ा भाई और एक छोटा भाई कालूराम राजस्थान पुलिस में सिपाही है।