scriptराठौड़ बोले: लगती है थानों की बोलियां | Rathod said: It seems that the dialects of the police stations | Patrika News

राठौड़ बोले: लगती है थानों की बोलियां

locationचुरूPublished: Jul 29, 2021 10:38:16 am

Submitted by:

Madhusudan Sharma

उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में अपराधों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। हालात ऐसे उपज गए हैं कि सरकार इन पर अंकुश लगानेे में नाकाम रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

राठौड़ बोले: लगती है थानों की बोलियां

राठौड़ बोले: लगती है थानों की बोलियां

चूरू. उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में अपराधों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। हालात ऐसे उपज गए हैं कि सरकार इन पर अंकुश लगानेे में नाकाम रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। राठौड़ ने ये बात दादू भवन में भाजपा शहर उत्तर दक्षिण मंडल की ओर से आयोजित कार्य समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चूरू जिले में तो थानों की बोलियां लगती है। राजगढ़ में कॉन्ट्रेक्ट किलिंग का चलन बढ़ गया है।लेकिन पुलिस सबकुछ मूक बनकर देख रही है। यही नहीं अस्पतालों से बच्चे चोरी हो रहे हैं। एंबुलेंस में बलात्कार हो रहे हैं लेकिन कांग्रेस की सरकार में कानून व्यवस्था ठप हो गई है। उदयपुर संभाग में तो ऐसे पुलिस अधिकारी को पुलिस का मुखिया बनाया गया है जो खुद जेल जाकर आए हंै। कांग्रेस सरकार ने तो बेशर्मी की हद कर दी है।इनके मंत्री नियमों को ताक पर रखकर काम कर रहे हैं। राठौड़ ने कहा कि ऐसा समय आएगा कि कांग्रेस विधायक बताओ एक लाख रूपए पाओ।
नगरपरिषद पर लगाए आरोप
उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने बैठक में कहा कि जिन लोगों को फोटो खींचवाने का रूची है। लेकिन शहर के विकास पर भी ध्यान दें। नगरपरिषद नरक परिषद के रूप में तब्दील हो गई है। करोड़ों रुपए खर्चकिए जाने के बावजूद पानी निकासी नहीं हो रही है। सीवरेज, ड्रेनेज योजना सिस्टम फेल है। शहर पानी में डूबा हुआ है। नगर मंडल उत्तर और दक्षिण की कार्यसमिति की बैठक स्थानीय दादू भवन में मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत व दीनदयाल सैनी की अध्यक्षता में हुई। भाजपा नेता पंकज गुप्ता ने दोनों मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारियों से पांच बातों पर ध्यान रखने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालय रोज दो घंटे खुले, कार्य का विभाजन किया जाए, प्रवाह हो, मॉनिटरिंग की जाए और समन्वय समिति बनाकर काम किया जाए।
इन्होंने किया संबोधित
इस मौके पर राष्ट्रीय परिषद के सदस्य ओम सारस्वत, बनवारीलाल शर्मा, डॉ वासुदेव चावला, बसंत शर्मा, मंडल प्रभारी कुंदनमल दाधीच व गोपाल मारु, मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सारस्वत आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कोरोना का हाल में दिवंगत हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। राजनीतिक प्रस्ताव रखते हुए मंडल उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खत्री ने भाजपा के द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों की चर्चा की। कार्यसमिति में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन किया। इस मौके पर सीताराम लुगरिया, नरेंद्र काछवाल, हेम सिंह शेखावत, भास्कर शर्मा, विमला गढ़वाल, प्रभा धंधावत, मदन गोपाल बालन, सुरेश मिश्रा, दौलत तंवर आदि मौजूद थे।
सादुलपुर. भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष राजेश बैरासरिया की अध्यक्षता में हुई। भाजपा नेता रामसिंह कस्वा ने कहा कि गौरव की बात यह है कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र और जनहित में काम करता है। भाजपा ने सत्ता का उपयोग समाज हित में किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ रहा है। कस्वा ने धारा 370 हटाने, राममंदिर निर्माण सहित अनेक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। जिला मंत्री नरेन्द्र काछवाल, दौलत सिंह तंवर, कुरड़ाराम शर्मा, जगदीश बैरासरिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष मनीषा शांडिल्य ने भी विचार व्यक्त किए। नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश बैरासरिया ने आभार जताया। बैठक में अब्बास कुरैशी, जयभगवान सैनी, रमाकांत शर्मा, सुरेश बैकरी, अशोक सोनी, डीपी प्रजापत आदि मौजूद थे। इससे पूर्व कोरोना काल में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
तारानगर. भाजपा सात्यूं-राजपुरा मंडल कार्यसमिति की बैठक गांव सात्यूं में मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त बना है। जिस कारण पूरे विश्व में भारत की अलग पहचान बनी है। भाजपा नेता रामंिसह कस्वा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी मजबूत बनती है। बैठक को जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा, मंडल प्रभारी सुरेश प्रजापत, तिलोकाराम कस्वा, मदन गुरि ने भी संबोधित किया। संचालन राजेन्द्र जोईया ने किया। बैठक में मंडल महामंत्री भंवरलाल पूनिया, गिरधारीसिंह, अमीलाल मेघवाल, राजेन्द्रसिंह, रेवंतमल, उम्मेदसिंह, महावीर प्रजापत, मानसिंह बिजारणिया, उदादास स्वामी आदि मौजूद थे।
सरदारशहर. भाजपा नगर मंडल, सवाई मंडल, गोगासर, पुलासर एवं भानीपुरा मंडल कार्यसमिति की बैठक ओसवाल बड़ा बास पंचायत भवन में हुई। जिला संगठन प्रभारी रामगोपाल सुथार ने कहा कि राज्य सरकार आमजन का शोषण करने सहित भ्रष्टाचार के नए-नए आयाम स्थापित कर रही है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करें। पूर्व विधायक अशोक पींचा ने कहा कि नगर पालिका द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यकर्ता अब चुप नहीं बैठेंगे। नगर मंडल कार्यसमिति के प्रभारी फतेहचंद सोती, सवाई मंडल प्रभारी जिलामंत्री विनोद सैनी ने कार्यसमिति की प्रस्तावना की। इस मौके पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो