scriptchuru news-भाजपा के शासन में महिलाओं के मान और सम्मान को बढ़ावा मिला : मिश्रा | Respect and dignity of women got a boost under BJP rule: Mishra | Patrika News

churu news-भाजपा के शासन में महिलाओं के मान और सम्मान को बढ़ावा मिला : मिश्रा

locationचुरूPublished: Aug 08, 2022 01:19:56 pm

Submitted by:

Vijay

चूरू. भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा राजस्थान में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने ये बात आजादी का अमृत महोत्सव के तहत लाडनूं में महिला मोर्चा की बैठक के बाद पत्रिका से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में महिलाओं के मान और सम्मान को बढ़ावा मिला है।

churu news-भाजपा के शासन में महिलाओं के मान और सम्मान को बढ़ावा मिला : मिश्रा

churu news-भाजपा के शासन में महिलाओं के मान और सम्मान को बढ़ावा मिला : मिश्रा

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा आई चूरू
पत्रकार वार्ता में किया संबोधित
चूरू. भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा राजस्थान में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने ये बात आजादी का अमृत महोत्सव के तहत लाडनूं में महिला मोर्चा की बैठक के बाद पत्रिका से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में महिलाओं के मान और सम्मान को बढ़ावा मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देश विकास के सोपान तय कर रहा है। आज यही कारण है कि महिला मोर्चा पार्टी में अब फ्रंट पर रहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की पांच सांसद महिला हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने में मोदी का बहुत बड़ा रोल है। उन्होंने पत्रिका से कहा कि केवल टिकट देकर चुनाव में उतारना ही महिलाओं को सशक्त बनाना नहीं है। हर ²ष्टि से उन्हे मजबूत बनाए जाने की जरूरत है। इससे पूर्व उन्होंने महिला मोर्चा की बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की बात कही। मिश्रा ने कहा कि मोर्चा की पदाधिकारी 13 से 15 अगस्त तक वंदेमातरम रैली निकाली जाएगी। इससे पूर्व भी कार्यक्रम कर लोगों में तिरंगा अभियान को लेकर महिला मोर्चा की ओर से प्रोत्साहित किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेत्री अंजु मिश्रा ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव एक अनूठा आयोजन है। इसमें हर व्यक्ति को उत्साह से जुडऩा चाहिए। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित किया कि वे घर-घर जाकर महिलाओं को समझाएं और अभियान को सफल बनाने में योगदान दें। इस मौके पर महिला मोर्चा की अनेक पदाधिकारी
मौजूद रही।
ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा चिकित्सा सेवाओं का लाभ
तारानगर. राजपुरा गांव के ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी प्रभजोत ङ्क्षसह गिल को ज्ञापन देकर गांव में नव स्वीकृत राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के लिए भूमि आवंटन करने की मांग की है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि सरकार की ओर से राजपुरा ग्राम पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए स्टाफ की भी नियुक्ति कर दी गई है लेकिन अभी तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया नहीं होने के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन नहीं बन सका है जिस कारण ग्रामीणों को इसका कोई फायदा नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन गांव के संग अभियान शिविर के समय गांव के बनवारीलाल धाणक ने अपनी खातेदारी भूमि से 2 बीघा भूमि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण के लिए दान में दी थी जिसका सरकार के पक्ष में हक त्याग भी हो चुका है लेकिन इस भूमि का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए आवंटन की प्रक्रिया नहीं होने के कारण इस भूमि पर भवन निर्माण नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने बताया कि बनवारीलाल धाणक की ओर से दान में दी गई भूमि गांव में सड़क पर अच्छी लोकेशन में स्थित होने के कारण यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण के लिए एकदम उपयुक्त हैं। ग्रामीणों ने इस भूमि को अतिशीघ्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए आवंटित करने की मांग की है ताकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन बनने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का जल्द लाभ मिलना शुरू हो सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो