जाट समाज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का किया सम्मान
चुरूPublished: Jun 17, 2019 06:07:47 pm
जाट विकास परिषद की ओर से रविवार को परिषद भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समाज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
जाट समाज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का किया सम्मान
सरदारशहर. जाट विकास परिषद की ओर से रविवार को परिषद भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समाज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किया गया। परिषद के अध्यक्ष रामेश्वरलाल मूंड की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उदासर आश्रम के महन्त दयानाथ ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर किया जाए। इस अवसर पर भाजपा नेता रामसिंह कस्वां, तारानगर विधायक नरेन्द्र बुडानिया, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सुमन जाखड़, प्रगतिशील किसान रामेश्वरलाल खीचड़ ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए 200 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किया तथा एक-एक पौधा वितरित कर धरती को हराभरा बनाने का आह्वान किया। प्रधान सत्यनारायण सारण, मोहनलाल चौधरी, बलदेव सारण, डेयरी चेयरमैन लालचन्द मूंड, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन ईशरराम डूडी, ताराचन्द सारण, इन्द्राज सारण, रेवन्तराम बेनीवाल, हीरालाल बेनीवाल, भंवरलाल सारण, जगदीश टांडी, नत्थूराम सिहाग, प्रभुदयाल सिहाग, भरत चाहर सहित जाट समाज के लोग उपस्थित थे। संचालन महेन्द्र सींवर व डीसी सारण ने किया।