script

अब रास्ते जाम कर वाहन रोकने की रणनीति अपनाएंगे रोडवेजकर्मी

locationचुरूPublished: Sep 20, 2018 12:12:10 pm

Submitted by:

Rakesh gotam

राजस्थान परिवहन निगम के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चे के आह्वान तीसरे दिन बुधवार को भी रोडवेज बसों के चक्के नहीं चले।

churu roadways strike news

churu photo

चूरू.

राजस्थान परिवहन निगम के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चे के आह्वान तीसरे दिन बुधवार को भी रोडवेज बसों के चक्के नहीं चले। जनता तीन दिनों से परेशान हो रही है लेकिन न तो सरकार ध्यान दे रही है और न ही निगम कोई कठोर कदम उठा रहा है।
सरकार व कर्मचारी संगठनों के बीच मांगों पर बढ़ते गतिरोध को लेकर कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त रहा। उधर आंदोलनकारी कर्मचारियों की ओर से डिपो परिसर में शुरू किया गया धरना भी जारी रहा। हड़ताल के कारण रोडवेज के चूरू आगार की 77 बसों के चक्केजाम रहने से तीन दिन में करीब साढ़े 28 लाख रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है। रोडवेज बसों के रियायती यात्रा पास धारक नियमित यात्रियों को पूरा किराया देकर अन्य बसों में यात्रा करनी पड़ी। धरने को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश विशु सहित अन्य वक्ताओं ने सरकार अब भी समझौता लागू नहीं करती है तो आंदोलन की आगामी रणनीति के तहत शहर में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर जाम लगाकर हर तरह के वाहनों को रोकें। आमजन को साथ लेकर आंदोलन को गति दें। उन्होंने सरकार विरोधी हरियाणवी रागीनियों से भी कर्मचारियों को जागरूक किया। कर्मचारी नेता तालिम हुसैन ने जनता से भी रोडवेज के समर्थन में हड़ताल को समर्थन देने का आह्वान किया। किसान महासभा राजगढ़, असंगठित मजूदर (निर्माण), किसान महासंघ सरदार शहर के होशियार सिंह आदि ने हड़ताल को समर्थन देने की घोषणा की। धरने को गिदाराम न्यौल, चंदूलाल, ओम पूनिया, सूबेसिंह, प्रकाशचंद्र पूनिया, केशाराम पूनिया, जयवीर डूडी, दिलबाग सिंह, सत्य नारायण भाकर, पवन शर्मा व गुलाबदास स्वामी आदि ने भी संबोधित किया। धरने पर अनेक रोडवेजकर्मीमौजूद थे।
रोडवेज का चक्काजाम, लाखों का नुकसान, यात्री परेशान
सरदारशहर. विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का चल रहा ***** जाम बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। रोडवेज के ***** जाम से निगम को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं निजी बस संचालक जमकर चांदी कूट रहे हैं। निजी बस संचालकों ने यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। इस अवसर पर रोडवेजकर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व विरोध जताया। कर्मचारियों ने बताया कि सरकार की हठधर्मिता के कारण रोडवेज कर्मचारी एवं यात्री परेशान हो रहे हैं। इस अवसर पर बाबू खां, रामेश्वर, बनवारीलाल शर्मा, मांगू खां सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी धरने पर बैठे हैं।
रोडवेज कर्मियों की मांगों का समर्थन
चूरू. लोहिया कालेज के पास कांग्रेस अग्रिम संगठन की गोष्ठी हुई। इसमें रोडवेज कर्मियों की मांगों का समर्थन किया गया। जिला अग्रिम संगठन प्रभारी जमील चौहान ने कहा कि हड़ताल से प्रदेश की जनता परेशान है। सरकार टकराहट का रास्ता अपना रही है। इस अवसर पर शहर ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंगोदिया, विकास मील, हेमन्त सिहाग, मोहम्मद रफीक, आमिर खान, वसीम चौहान आदि मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो