बेबाक छवी के लिए पहचाने जाने वाले सरदारशहर विधायक भंवरलाल शर्मा का निधन
चुरूPublished: Oct 09, 2022 01:10:40 pm
आम आदमी से जुड़ावा व खुलकर अपनी बात कहने के कारण उन्हें कई बार परेशानी का भी सामना करना पड़ा। 17 अप्रेल 1945 को सरदारशहर के जैतसीसर गांव में पैदा हुए भंवरलाल शर्मा ने 60 के दशक में सरपंच पद से राजनैतिक करियर की शुरुआत की।


बेबाक छवी के लिए पहचाने जाने वाले सरदारशहर विधायक भंवरलाल शर्मा का निधन
चूरू. बेबाक छवी के लिए पहचाने जाने वाले सरदारशहर विधायक भंवरलाल शर्मा का निधन हो गया।
वे कई बीमारियों से पिछले लंबे समय से जूझ रहे थे। उनकी गिनती देश के बड़े ब्राह्मण चेहरों में होती थी। शर्मा के निधन से हर कोई स्तब्ध, बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। शनिवार देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शर्मा से मिलने के लिए पहुंचे थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री गहलोत ने दुख जताया है। शर्मा अपने 37 साल के करियर में हमेशा बेबाक रहे। आम आदमी से जुड़ावा व खुलकर अपनी बात कहने के कारण उन्हें कई बार परेशानी का भी सामना करना पड़ा। 17 अप्रेल 1945 को सरदारशहर के जैतसीसर गांव में पैदा हुए भंवरलाल शर्मा ने 60 के दशक में सरपंच पद से राजनैतिक करियर की शुरुआत की।