scriptसोहेल के गाने को 35 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा | Sohail's song was viewed by over 35 million people | Patrika News

सोहेल के गाने को 35 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा

locationचुरूPublished: Nov 25, 2019 01:26:33 pm

Submitted by:

Madhusudan Sharma

यहां के लाडले युवा फिल्म संगीतकार सोहेल सेन ने अब एक बार फिर अपने संगीत का डंका बजाकर प्रसिद्धी हासिल की है। फिल्म हाऊसफुल-4 में उनके दो गानो ने धूम मचाई है।

सोहेल के गाने को 35 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा

सोहेल के गाने को 35 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा

सुजानगढ़. यहां के लाडले युवा फिल्म संगीतकार सोहेल सेन ने अब एक बार फिर अपने संगीत का डंका बजाकर प्रसिद्धी हासिल की है। फिल्म हाऊसफुल-4 में उनके दो गानो ने धूम मचाई है। फिल्म के नायक अक्षयकुमार पर फिल्माया गया गीत बाला बाला ओर दूसरा गीत एक चुम्मा में दिए संगीत को सोशल मीडिया एवं डीजे पर धूम मचा रहा है। सोहेल सेन के परदादा (चौथी पीढ़ी) जमाल सेन दादा (तीसरी पीढ़ी), शम्भू सेन ने 50-50 वर्ष पहले फिल्मो में संगीत दिया था, उसी तर्ज पर पिता-चाचा (दूसरी पीढ़ी) ने 250 फिल्मो में संगीत देकर फिल्म नगरी में सुजानगढ़ का दबदबा कायम किया। इस जोड़ी को दादा साहब फाल्के अवार्ड भी मिला है। इस जोड़ी ने 250 फिल्मों में करीब 1400 से अधिक गानो में संगीत दिया है। समीर सेन के पुत्र सोहेल सेन की आने वाली फिल्म हाऊस फुल-4 के गाने फिल्म प्रदर्शन से पहले ही लोकप्रिय हो रहे है। हाऊसफुल-4 के गाने एक चुम्मा पिछले 4-5 दिनो से धूम मचाऐ हुऐ है क्योंकि यूट्यूब पर इस गानो को 35 मिलियन से अधिक लोगो ने देखा है। सोहेल ने अनेक फिल्मो के गानो में संगीत दिया है जो गाने हिट हुऐ है जिनमें से एक टाइगर गुंडे फिल्म का गाना तूने मारी एंट्री शामिल है। सोहेल को 2015 में बेस्ट संगीतकार सिक्का अवार्ड मिल चुका है। सोहेल के चाचा ललित सेन ने स्टार प्लस के अनेक धारावाहिक में म्यूजिक देकर सुजानगढ़ का नाम रोशन कर रहे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो