script

राज्य कर्मचारियों ने किया सद्बुद्धि यज्ञ, दी गिरफ्तारी

locationचुरूPublished: Nov 11, 2020 09:49:51 pm

Submitted by:

Madhusudan Sharma

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की ओर से प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर राज्य सरकार के आक्रोश जताते हुए सदबुद्धि यज्ञ किया एवं गिरफ्तारी भी दी।

राज्य कर्मचारियों ने किया सद्बुद्धि यज्ञ, दी गिरफ्तारी

राज्य कर्मचारियों ने किया सद्बुद्धि यज्ञ, दी गिरफ्तारी

चूरू. अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की ओर से प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर राज्य सरकार के आक्रोश जताते हुए सदबुद्धि यज्ञ किया एवं गिरफ्तारी भी दी। जिलाध्यक्ष रिछपाल सिंह चारण ने बताया कि कर्मचारियों की सात सूत्री मांगों का मांगपत्र मुख्यमंत्री के नाम कलक्टर को सौंपा। गिरफ्तारी देने वालों में महासंघ के जिला महामंत्री फूलेसिह बुरड़क, अरविंद सिहाग, भंवरलाल स्वामी, निवास माली, मातूसिंह राठौड़, महेन्द्र सिंह, रामनिवास, प्रमोद कुमार शर्मा, कमल कुमार, लीलाधर प्रजापत, सुल्तानदान चारण, नवाब खंा, रामचन्द्र गोयल, बाबूखां, पूर्णाराम, श्रवण कुमार, अमित कुमार सैनी, मुस्ताक खां, मदनसिंह, केषरदेव, सुरेन्द्र कुमार, मुकेष स्वामी शामिल थे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार की ओर से लगातार कर्मचारियों को प्रताडि़त किए जाने का प्रयास किया जा रहा है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में सरकार को खमियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सात सूत्री मांगों का निस्तारण करने की मांग की।

ट्रेंडिंग वीडियो