Stone pelting: पथराव: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस विरोध के चलते बैरंग लौटी, साथ ले गई थी एक महिला पुलिसकर्मी
चुरूPublished: Dec 11, 2022 01:17:55 pm
चूरू. सरदारशहर. क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस वहां मौजूद महिलाओं का विरोध और पथराव के बाद बैरंग लौट गई। पुलिस कर्मियों के साथ केवल एक महिला पुलिसकर्मी साथ थी। मेगा हाईवे के पर वन विभाग कार्यालय के सामने स्थित जमीन पर शनिवार को अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर लुहार समाज के लोगों ने पथराव किया। लोगों के विरोध के चलते पुलिस को बिना कार्रवाई के लौटना पड़ा।


Stone pelting: पथराव: अतिक्रमण हटाने गई पुलिस विरोध के चलते बैरंग लौटी, साथ ले गई थी एक महिला पुलिसकर्मी
वन विभाग कार्यालय के सामने अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव
विरोध के चलते बिना कार्रवाई किए पुलिस को लौटना पड़ा
चूरू. सरदारशहर. क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस वहां मौजूद महिलाओं का विरोध और पथराव के बाद बैरंग लौट गई। पुलिस कर्मियों के साथ केवल एक महिला पुलिसकर्मी साथ थी। मेगा हाईवे के पर वन विभाग कार्यालय के सामने स्थित जमीन पर शनिवार को अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर लुहार समाज के लोगों ने पथराव किया। लोगों के विरोध के चलते पुलिस को बिना कार्रवाई के लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार शहर के फुसे खां की वन विभाग के सामने जमीन है। जिस पर कुछ लुहार समाज के लोगों ने कब्जा कर लिया था। फुसे खां ने इसकी सूचना पुलिस थाने में दी, इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। गनीमत रही कि किसी भी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई। सरदारशहर थानाधिकारी सतपाल विश्नोई भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। बढ़ते मामले को देखते हुए मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। इस जमीन पर लंबे समय से विवाद चल रहा है, दो दिन पूर्व नगरपालिका की ओर से भी इस जमीन को लेकर पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई थी। लुहार समाज की महिलाओं के विरोध के चलते पुलिसकर्मियों को बिना कार्रवाई किए लौटना पड़ा। पुलिस के पास एक ही महिलाकर्मी थी। दोपहर सवा 12 बजे से पुलिस जाब्ता तैनात किया गया।