चुरू

शहीद सैनिकों की प्रतिमा के समक्ष लगाएं धोक

जसरासर गांव में रविवार को शहीद के पुत्र भंवर सिंह ने शहीद पिता निरंजनसिंह राठौड़ की मूर्ति का अनावरण समारोह आयोतजित किया गया।

चुरूOct 26, 2020 / 04:50 pm

Madhusudan Sharma

शहीद सैनिकों की प्रतिमा के समक्ष लगाएं धोक

चूरू. जसरासर गांव में रविवार को शहीद के पुत्र भंवर सिंह ने शहीद पिता निरंजनसिंह राठौड़ की मूर्ति का अनावरण समारोह आयोतजित किया गया। इस मौके पर पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने कहा कि जसरासर गांव में जब भी कोई शुभ कार्य हो तो शहीद की प्रतिमा के समक्ष धोक लगाएं, क्योंकि शहीद देवों के देव होते हैं। देव तो सिर्फ अच्छा कार्य करते थे। लेकिन शहीद तो अपनी मातृभमि के लिए अपनी जान न्यौछावर करता है। शहीद की शहादत को ये देश हमेशा याद रखेगा। देश सेवा करना देश के हर युवा का ध्येय है। ग्रामीण क्षेत्रों में वीर सपूतों ने देश के लिए अपनी शहादत दी है। इस मौके भाजपा नेता हरलाल सहारण, पराक्रमसिंह राठौड़, कर्नल जयदेव सिंह चौधरी, विक्रम कोटवाद, शहीद वेलफेयर संस्था सीकर के विजेन्द्र सिंह, उम्मेद सिंह, रीना कंवर, शिव सिंह चौहान, सरपंच शीशपाल भांभू, महेन्द्र सिंह, चंद्रप्रकाश शर्मा व महेन्द्र न्यौल ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अतिथियों ने शहीद की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गायकार सुरेश आर्य ने शहीद निरंजन सिंह की शहादत व जीवनी पर गीतों के माध्यम से अवगत करवाया। समारोह में नार सिंह, श्रवण सिंह, राजू सिंह, लक्ष्मण सिंह, जयवीर सिंह, सरजीत सिंह, नरेन्द्र सिंह व बीनासर भाजपा युवा मण्डल के प्रमोद सिंह ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन प्रेम सिंह इन्दा व रणवीर सिंह ने किया।
जीवन परिचय
माल सिंह के पुत्र निरंजन सिंह राठौड़ का जन्म 1949 में हुआ था। निरंजन सिंह 14 फरवरी 1969 को भारतीय सेना में 11 राजपूताना राइफल में भर्ती हुए थे। 11 जुलाई 1972 को जम्मू कश्मीर के द्रास सेक्टर में भारत पाकिस्तान के युद्ध में शहीद हो गए थे।

Home / Churu / शहीद सैनिकों की प्रतिमा के समक्ष लगाएं धोक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.