scriptसुजानगढ़ विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस-आरएलपी में कांटे की टक्कर | Sujangarh Assembly By-Election: A Compete in Congress-RLP | Patrika News

सुजानगढ़ विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस-आरएलपी में कांटे की टक्कर

locationचुरूPublished: May 02, 2021 01:56:11 pm

Submitted by:

Madhusudan Sharma

सुजानगढ़ विधानसभा उपचुनाव के परिणाम शाम पांच बजे तक घोषित कर दिए जाएंगे लेकिन यहां चौंकाने वाली बात ये है कि भाजपा तीसरे नंबर पर चल रही है। जबकि कांग्रेस और आरएलपी में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है।

सुजानगढ़ विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस-आरएल में कांटे की टक्कर

सुजानगढ़ विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस-आरएल में कांटे की टक्कर

चूरू. सुजानगढ़ विधानसभा उपचुनाव के परिणाम शाम पांच बजे तक घोषित कर दिए जाएंगे लेकिन यहां चौंकाने वाली बात ये है कि भाजपा तीसरे नंबर पर चल रही है। जबकि कांग्रेस और आरएलपी में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। पहले राउण्ड से ही कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं दूसरे नंबर आरएलपी है। आपको बता दें कि कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे मास्टर भंवरलाल मेघवाल के निधन के बाद ये उपचुनाव हो रहा है। कांग्रेस ने उनके पुत्र एडवोकेट मनोज मेघवाल को मैदान में उतारा था। मनोज को जीताने के लिए सरकार ने पूरी ताकत लगा दी थी। वहीं भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खेमे के खेमाराम मेघवाल को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया। इधर आरएलपी के मुखिया हनुमान बेनीवाल ने सीताराम नायक को मैदान में उतारा। पहले राउण्ड में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मेघवाल 1133 मतों से से आगे रहे। ये राउंड सुबह नौ बजे ही समाप्त हो गया। इसमें कांग्रेस को 2871, आरएलपी को 1678 और भाजप ाको 1188 मत ही मिले। दूसरे राउण्ड में कांग्रेस 1412 मतों से आगे रही। जबकि आरएलपी 3777 और भाजपा को 2410 मत ही मिले। अब तक 20 राउण्ड हो गए लेकिन कांग्रेस की बढ़त बरकरार है। ऐसे में कांग्रेस की जीत पक्की मानी जा रही है। दोपहर डेढ़ बजे तक हुए 20 वें राउण्ड में कांग्रेस प्रत्याशी को 50749,आरएलपी को 26231, भाजपा प्रत्याशी को 27234 मत मिले। यहां भाजपा प्रत्याशी फिर दूसरे नंबर पर आ गए। 20वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी 23 हजार 515 की बढ़त बनाए हुए हैं।
12वें राउण्ड में भी रही दूसरे नंबर
मतगणना के 12वें राउण्ड में भाजपा प्रत्याशी ने आरएलपी को पछाड़ते हुए दूसरे नंबर पर अपना स्थान बना लिया, लेकिन 13 वें राउण्ड में आरएलपी के सीताराम नायक ने फिर बढ़त बनाकर दूसरे स्थान पर काबिज हो गए। कांग्रेस प्रथम चरण से लेकर अब तक के परिणाम में एक नंबर पर ही चल रहे हैं।
मतगणना के 30 राउण्ड होंगे
आपको बता दें कि चूरू के पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना जारी है। यहां पर दो कमरों में सात-सात टेबले लगाई गई हैं। इन 14 टेबलों पर 30 राउण्ड में मतगणना जारी है। शाम को करीब चार बजे तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
कांग्रेस प्रत्याशी कोरोना पॉजिटिव
कोरोना संक्रमण के इस दौर में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मेघवाल भी बच नहीं पाए। उनकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। इसकी पुष्टि उनके पीए ने की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो