चुरू

वार्ड में नाला निर्माण नहीं करने पर दो घंटे तक पालिकाध्यक्ष व ईओ के सामने प्रदर्शन

कस्बे के वार्ड चार व पांच के लोगों ने वार्ड में गन्दे पानी की निकासी को लेकर पालिका कार्यालय में बुधवार को दो घंटे तक विरोध-प्रर्दशन किया

चुरूFeb 15, 2018 / 11:29 am

Rakesh gotam

बीदासर.
कस्बे के वार्ड चार व पांच के लोगों ने वार्ड में गन्दे पानी की निकासी को लेकर पालिका कार्यालय में बुधवार को दो घंटे तक विरोध-प्रर्दशन किया। लोगों ने नाले का निर्माण नहीं होने पर आक्रोश प्र्रकट किया। पालिका की बैठक शुरू होने से पहले प्रर्दशनकारियों ने पालिका में जमकर हंगामा किया।
 

हंगामे को देखकर पालिकाध्यक्ष खालिद बल्खी व ईओ भगवान सिंह अपने कमरों से बाहर निकल कर प्रर्दशनकारियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि आज ही बैठक में गन्दे पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण करने का प्रस्ताव पास किया जाएगा। प्रस्ताव पारित होने पर नाले का निर्माण करवा दिया जाएगा। लेकिन प्रर्दशनकारी पालिका की बैठक संपन्न होने तक दो घंटे तक प्रर्दशन करते रहे। इस दौरान आक्रोशित एक दर्जन से अधिक महिलाएं पालिका की बैठक में घुसने का प्रयास किया लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने बैठक में नही जाने दिया।
 

इस परमहिलाएं और आक्रोशित हो गई तो चलती बैठक में ईओ ने बाहर आकर महिलाओं से समझाइश की। पार्र्षद बेगराज नाई के नेतृत्व में प्रर्दशन कर रहे वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड में गन्दे पानी की निकासी की ज्वलत समस्या गत डेढ़ वर्ष से बनी हुई है। वार्ड की गलियां गन्दे पानी से भरी हुई हैं। इसके चलते वार्डवासियों व आम नागरिकों का निकलना मुश्किल हो गया है। पालिका प्रशासन से बार-बार मांग करने के बावजूद भी नाले का निर्माण नहीं करवाया जा रहा है। इसके कारण आन्दोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
 

बैठक सम्पन होने के बाद ईओ ने प्रर्दशनकारियों को समझाया कि आज की बैठक में नाला निर्माण की स्वीकृति कोरम के अभाव में नही हुई है। नाले निर्माण के लिए राज्य सरकार के पास स्वीकृति हेतु भेजा जाएगा। प्रर्दशन करने वालों में वार्ड के मालचन्द दर्जी, काशी राजपुरोहित, डाला राम कुम्हार, मनीष नाई, खेमाराम नाई, दीपक जांगिड़, लक्ष्मण सिंह पुरोहित सहित अनेक नागरिक व महिलाएं उपस्थित थी।

Home / Churu / वार्ड में नाला निर्माण नहीं करने पर दो घंटे तक पालिकाध्यक्ष व ईओ के सामने प्रदर्शन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.