scriptचूरू प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म, लू ने दिनभर झुलसाया | The second hotest in Churu region, Lu scorched throughout the day | Patrika News

चूरू प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म, लू ने दिनभर झुलसाया

locationचुरूPublished: May 11, 2018 11:03:04 pm

Submitted by:

Rakesh gotam

तापमान पहुंचा 45 डिग्री पर

churu news

churu photo

चूरू.

अंचल में रविवार को गर्मी के तेवर फिर से तल्ख हो गए। सूर्यदेव की तल्खी से सुबह साढ़े बजे ही पारा 33 डिग्री के पार चला गया। दिन भर चली लू ने आमजन को झुलसा कर रख दिया। सुबह आठ बजे ही शुरू हुई गर्म हवा शाम तक जारी रही। लू के थपेड़ों के कारण दोपहर के समय बाजार सूनसान हो गए। लू से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते देखे गए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में दूसरा सबसे अधिक रहा। सर्वाधिक तामपान श्री गंगानगर का रहा। यहां का पारा 45.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सड़कों व खुले स्थानों पर तापमापी घडिय़ों में पारा 47 डिग्री से पार दर्ज किया गया।

तेज गर्मी के चलते ट्रेन व बसों में भी यात्री भार कम हो गया। लोग जरूरी काम से ही बाहर निकले। दोपहर ढाई बजे तक गर्मी का तापमान लगातार बढ़ाता जा रहा था, लेकिन उसके बाद तापमान मात्र 0.4 डिग्री ही बढ़ पाया। सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 11.2 डिग्री तापमान बढ़ गया।
भूखे पेट नहीं निकले बाहर
अंचल मेें प्रचण्ड गर्मी का दौर जारी है। इसलिए किसी भी स्थिति में घर से भूखे पेट नहीं निकले। चूरू मेडिकल कॉलेज के सहायक आचार्य मेडिसीन डा. मो. आरिफ खान ने बताया कि भूखे पेट निकलने से गर्मी जनित रोगों की चपेट में आ सकते है। इसलिए घर से निकलने से पहले कुछ न कुछ खाकर निकले। गर्मी में दही, लस्सी, छाछ, नींबू पानी, कैरी का पानी, गन्ने का जूस का उपयोग से अधिक से अधिक करें। वहीं खाने में कम मिर्ची का उपयोग करें, खीरा, टमाटर, ककड़ी व प्याज का सेवन अधिक करें।
दिन में यूं बढ़ता गया तापमान

साढ़े आठ बजे 33.8 डिग्री
साढ़े 11 बजे 42.2 डिग्री
दोपहर ढाई बजे 44.6 डिग्री
साढ़े पांच बजे 45.0 डिग्री

प्रदेश में गंगानगर के बाद चूरू सबसे गर्म
श्री गंगानगर 45.5 डिग्री
चूरू 45.0 डिग्री
को टा 44.8 डिग्री
बीकानेर 44.7 डिग्री
जैसलमेर 44.4 डिग्री
बाड़मेर 44.0 डिग्री
जयपुर 43.9 डिग्री
पिलानी 42.7 डिग्री
जोधपुर 42.7 डिग्री
अजमेर 42.6 डिग्री
डबोक एपी 42.0 डिग्री
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो