scriptसादुलपुर में भाजपा के तीन पार्षदों ने कांग्रेस का हाथ थामा | Three BJP councilors held hands with Congress in Sadulpur | Patrika News
चुरू

सादुलपुर में भाजपा के तीन पार्षदों ने कांग्रेस का हाथ थामा

नगरपालिका अध्यक्ष बनाने से पहले ही कांग्रेस ने उपलब्धि हासिल करते हुए भाजपा को तगड़ा झटका दिया है।

चुरूNov 20, 2019 / 10:38 pm

Madhusudan Sharma

सादुलपुर में भाजपा के तीन पार्षदों ने कांग्रेस का हाथ थामा

सादुलपुर में भाजपा के तीन पार्षदों ने कांग्रेस का हाथ थामा

सादुलपुर. नगरपालिका अध्यक्ष बनाने से पहले ही कांग्रेस ने उपलब्धि हासिल करते हुए भाजपा को तगड़ा झटका दिया है। तेजी से घूम रहे राजनीतिक समीकरणों के चलते पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ललिता पूनिया ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। उन्होंने इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी है। पूनिया वार्ड 38 से निर्वाचित अपनी बहू पूजा पूनिया तथा वार्ड 39 से निर्वाचित पार्षद सुगरा बानो के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुंची। ये तीनों ही पार्षद की पार्षद हैं ने नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए अपना समर्थन कांग्रेस को सौंप दिया। एक साथ तीन पार्षदों के समर्थन से कांग्रेस अब बहुमत के निकट पहुंच गई है। इस संबंध में ललिता पूनिया ने बताया कि सालों से भाजपा में रहकर जिम्मेदारी निभाई लेकिन हर बार उनको पालिका अध्यक्ष पद की दौड़ में से बाहर रखा है। जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस को समर्थन देने का निर्णय किया है। पूनिया ने बताया कि उन्होंने बहू पूजा पूनिया तथा पार्षद सुगरा बानो के साथ मिलकर कांग्रेस को समर्थन दिया है। गौरतलब है कि ललिता पूनिया वार्ड 33 से भाजपा से निर्वाचित हुई हंै। उन्होंने अपनी बहू और पार्षद सुगरा बानो के साथ कांग्रेस की सदस्यता भी ले ली है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका मुंह मीठा करवाया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश पूनिया ने खुशी जताई। विधायक डा. कृष्णा पूनिया ने कहा कि तीनों का पार्टी में मान और सम्मान के साथ अभिनंदन होगा। विधायक ने कहा कि कांग्रेस बोर्ड बनाएगी। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन सैनी, ओबीसी प्रकोष्ठ के महामंत्री सीताराम प्रजापत, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष करतार सिंह टांडी, हाजी सुलेमान, प्रताप सिंह, नसीम कुरैशी, इमरान खींची, अमीलाल श्योराण, नाहर सिंह, लूणकरण मोदी, चरण सिंह गढ़वाल, प्रमोद पूनिया मौजूद थे।

ये है ताजा गणित
कुल वार्ड – 40
कांग्रेस- 15, तीन भाजपा पार्षद शामिल होने पर कुल 18
भाजपा- 8 (पहले भाजपा के पास 11 पार्षद थे)
बसपा- 07
निर्दलीय- 07

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो