scriptTicket list is long in BJP, almost decided in Congress | भाजपा में टिकट की फेहरिस्त लंबी, कांग्रेस में लगभग तय | Patrika News

भाजपा में टिकट की फेहरिस्त लंबी, कांग्रेस में लगभग तय

locationचुरूPublished: Nov 12, 2022 12:57:53 pm

Submitted by:

Madhusudan Sharma

विधानसभा के उपचुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा शुक्रवार को प्रत्याशी को लेकर महिला मण्डल में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की।

भाजपा में टिकट की फेहरिस्त लंबी, कांग्रेस में लगभग तय
भाजपा में टिकट की फेहरिस्त लंबी, कांग्रेस में लगभग तय

सरदारशहर. विधानसभा के उपचुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा शुक्रवार को प्रत्याशी को लेकर महिला मण्डल में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल व प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचन्द कटारिया ने शहर के प्रबुद्ध लोगों से चर्चा के साथ भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी को लेकर रायशुमारी की। उप चुनाव के लिए पूर्व विधायक अशोक पींचा, पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सारण, एडवोकेट शिवचन्द सहू, डा.सत्यनारायण झाझडिय़ा, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष मुरलीधर सैनी, पूर्व प्रधान भैरोङ्क्षसह राजपुरोहित, सत्यनारायण सारण, उद्योगपति प्रहलादराय सर्राफ, सुशीला सारण व दिवंगत विधायक भंवरलाल शर्मा के छोटे भाई श्यामलाल शर्मा, प्रभु गिला टिकट की दावेदारी कर रहे हंै। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने कहा कि देश में कांग्रेस का ग्राफ गिर रहा है। यहां भी ग्राफ गिरेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकार ने चार बजट पेश किए। एक भी बजट का पूरा नहीं किया। प्रदेश की जनता के साथ घोखा किया है। उन्होंने कहा कि तेरा मेरा छोड़कर भाजपा के प्रत्याशी को जिताकर मोदी को मजबूत करे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कारण देश दुनिया में भारत का सम्मान बढा है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, उप नेता राजेन्द्र राठौड़, पूर्व सांसद रामङ्क्षसह कस्वां व अर्जुन मेघवाल यदि ठान ले तो इस चुनाव को जीतने से कोई नहीं रोक सकता। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि देश में कांग्रेस का ग्राफ गिर रहा है। यहां पर भी ग्राफ गिरेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रदेश की सरकार ने लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि जो भी भाजपा से चुनाव लड़े उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर जीता का भेजना है। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित ने कहा कि वह भाजपा को जिताने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, पूर्व सांसद रामङ्क्षसह कस्वां, जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, ओम सारस्वत, चूरू जिला प्रभारी रामगोपाल सुथार, जिला प्रमुख वन्दना आर्य, पूर्व विधायक अशोक पींचा, हरलाल सारण, मधुसुदन राजपुरोहित ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष नारायण सैनी, राजेन्द्रङ्क्षसह छाजुसर, प्रभुराम सारण, एडवोकेट महावीरप्रसाद पारीक, राजेन्द्र सोनी, गिरधारीलाल पारीक, जितेन्द्र शर्मा, बाबूलाल प्रजापत, कान्ता भोजक, प्रकाश भाकर, राजवीरङ्क्षसह राठौड़, संजय पारीक, गौरीशंकर शर्मा, राकेश जगरवाल, विमल शर्मा, केशराराम जाखड़, मूलचन्द दूगड़, ओमप्रकाश जोशी, मुकेश भामा, बसन्त शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन हेमङ्क्षसह शेखावत ने किया। दोपहर 1 बजे शुरू हुई रायशुमारी देर शाम तक जारी रही। कटारिया व मेघवाल शनिवार को भी यहां रहेंगे। गौरतलब है कि सरदारशहर से कांग्रेस के विधायक पं.भंवरलाल शर्मा के निधन के बाद उपचुनाव घोषित किए गए है। कांग्रेस टिकट को लेकर एकदम निश्चित है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि अनिल शर्मा को ही कांग्रेस उम्मीदवार बना सकती है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.