चुरूPublished: Nov 09, 2023 08:37:46 pm
Devendra Sashtari
दीपावली के त्योहार पर नकली दूध और मावे के साथ अब नकली घी खपाने की भी आशंका है। जिले की सादुलपुर पुलिस ने गुरुवार को घी और वनस्पति से भरा ट्रक जब्त किया है। स्वास्थ्य विभाग ने घी के नकली होने का अंदेशा जताया है। जांच के लिए सैम्पल प्रयोगशाला भेजे गए हैं। एनएच 52 पर पकड़ा गया घी से भरा ट्रक हिसार से जोधपुर ले जाया जा रहा था।
चूरू. दीपावली के त्योहार पर नकली दूध और मावे के साथ अब नकली घी खपाने की भी आशंका है। जिले की सादुलपुर पुलिस ने गुरुवार को घी और वनस्पति से भरा ट्रक जब्त किया है। स्वास्थ्य विभाग ने घी के नकली होने का अंदेशा जताया है। जांच के लिए सैम्पल प्रयोगशाला भेजे गए हैं। एनएच 52 पर पकड़ा गया घी से भरा ट्रक हिसार से जोधपुर ले जाया जा रहा था। थाना अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि ट्रक को जब्त कर संबंधित विभाग को सौंप दिया गया। खाद्य सुरक्षा टीम ने ट्रक की जांच की तो उसमें 2 हजार 430 लीटर घी तथा 6 हजार किलो वनस्पति घी मिला। विभाग ने पकड़े गए घी की बाजार कीमत 13 लाख 96 हजार रूपए आंकी है। इधर, स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने मौके से घी के दो तथा वनस्पति घी का एक नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। नमूने की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूलसिंह बाजिया तथा धर्मवीर शामिल थे।