script

मॉर्निंग वॉक पर जा रहे दो लोगों को वाहन ने कुचला, हादसा देख हर किसी के उड़े होश

locationचुरूPublished: Jan 12, 2019 12:35:14 pm

Submitted by:

dinesh Dinesh Saini

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। मौके पर काफी खून बिखरा था…

Accident
चूरू।

चूरू के बीदासर-सुजानगढ़ सडक़ मार्ग आज शानिवार को हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बीदासर कस्बे में मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों उदाराम प्रजापत, दड़ीबा निवासी के अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। साथी जगदीश प्रसाद को घायल अवस्था में सुजानगढ़ लाया गया। यहां से जयपुर के लिए रेफर कर दिया, लेकिन कुछ ही दूरी पर रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी। दोनों मृतक बीदासर के वार्ड 19 के निवासी थे। घटना सुबह 6.30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। मौके पर काफी खून बिखरा था। इस दर्दनाक हादसे को देखकर हर किसी के होश उड़ गए।

वहीं दूसरी ओर…
कार की टक्कर से घायल
दुब्बी बस स्टैण्ड पर गुरुवार रात कार की टक्कर से रेटा की नयावासी ढाणी निवासी कैलाश मीना घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों ने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर कर दिया। पुलिस ने नाकाबंदी भी कराई, लेकिन कार पकडऩे मे सफलता नहीं मिली।
दौसा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह कालाखो बस स्टैण्ड के समीप शुक्रवार दो ट्रोलों की भिड़न्त में चालक व खलासी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार गाय को बचाने के चक्कर में आगे चल रहे ट्रोला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रहा ट्रोला चालक नियंत्रण खो बैठा ओर आगे चल रहे ट्रोले से जा भिड़ा। इसमें चालक बजरंग वैष्णव गांव रूपाहली सूद जिला भीलवाड़ा व खलासी भागचन्द लुहार गांव सुरास जिला भीलवाड़ा घायल हो गया। टक्कर होने के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित भी हुआ। सूचना पर हाइवे पेट्रोलिंग के रूट मैनेजर राजेन्द्र यादव व सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ट्रोले को क्रेन की सहायता से साइड में कराकर यातायात सुचारू करवाया। चालक व खलासी का निजी चिकित्सालय में उपचार कराया।

ट्रेंडिंग वीडियो