scriptचूरू में धनिया पाउडर व गेहूं आटे के दो नमूने लिए | Two sample of coriander powder and wheat flour were taken in Churu | Patrika News

चूरू में धनिया पाउडर व गेहूं आटे के दो नमूने लिए

locationचुरूPublished: Jan 22, 2022 06:51:21 pm

Submitted by:

Madhusudan Sharma

जिले में चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में खाद्य सुरक्षा टीम ने शनिवार को चूरू शहर में धनिया पाउडर व गेहूं के आटे के दो नमूने लिए।

चूरू में धनिया पाउडर व गेहूं आटे के दो नमूने लिए

चूरू में धनिया पाउडर व गेहूं आटे के दो नमूने लिए

चूरू. जिले में चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में खाद्य सुरक्षा टीम ने शनिवार को चूरू शहर में धनिया पाउडर व गेहूं के आटे के दो नमूने लिए। सीएमएचओ डा. मनोज शर्मा ने बताया कि शनिवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने कार्रवाई कर दो नमूने लिए है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूलसिंह बाजिया ने बताया कि चूरू शहर में वार्ड 58 में करुणा फ्लोर मील व मसाला उद्योग से गेहूं का आटा व धनिया पाउडर के दो नमूने लिए। जिसे प्रयोगशाला में जांच के लिए भिजवाया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। व्यापारियों को शुद्ध खाद्य सामग्री बेचने व लाइसेंस बनवाने के लिए पाबंद किया गया। अभियान के दौरान दूध, मावा, पनीर, आटा, बेसन, खाद्य तेल, घी, सूखा मेवा, मसाला की जांच की जा रही है। डिकॉय आपरेशन भी किए जाएंगे। जांच दल की ओर से संस्थाओं का निरीक्षण कर नमूने लिए जाएंगे तथा फूड सेफ्टी एवं स्टैंडर्ड एक्ट 2006 एवं नियम 2001 के प्रावधानों के अनुसार मिलावटी माल को मौके पर ही नष्ट करने की कार्यवाही की जाएगी।
गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से निरंतर इस प्रकार की कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि मिलावट करने वालों पर अंकुश लगे और लोगों को खाने के लिए सही और शुद्ध उत्पाद मिले। हालांकि स्वास्थ्य महकमे की ओर से जो सैंपल लिए गए हैं। उनको जांच के लिए लेबोरेट्री में जयपुर भेजे गए हैं। अब तक कितने सैंपल अमानक पाए गए हैं। इसकी रिपोर्ट नहीं आई है। लेकिन विभाग की ओर से की जा रही इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो