scriptभाजपा की विनोद देवी आठ वोटों से जीतकर बनी प्रधान | Vinod Devi of BJP became head by winning by eight votes | Patrika News

भाजपा की विनोद देवी आठ वोटों से जीतकर बनी प्रधान

locationचुरूPublished: Dec 11, 2020 01:18:23 pm

Submitted by:

Madhusudan Sharma

पंचायत समिति प्रधान पद पर भाजपा ने बसपा और निर्दलियों के सहयोग से कब्जा कर लिया है। भाजपा की प्रत्याशी विनोद ने आठ वोटों से विजयी हासिल की है उन्हें कुल बीस मत मिले। जबकि कांग्रेस की कृष्णा कुमारी को 12 तथा निर्दलीय प्रत्याशी ममता को मात्र एक वोट स्वयं का ही मिल पाया।

भाजपा की विनोद देवी आठ वोटों से जीतकर बनी प्रधान

भाजपा की विनोद देवी आठ वोटों से जीतकर बनी प्रधान

सादुलपुर. पंचायत समिति प्रधान पद पर भाजपा ने बसपा और निर्दलियों के सहयोग से कब्जा कर लिया है। भाजपा की प्रत्याशी विनोद ने आठ वोटों से विजयी हासिल की है उन्हें कुल बीस मत मिले। जबकि कांग्रेस की कृष्णा कुमारी को 12 तथा निर्दलीय प्रत्याशी ममता को मात्र एक वोट स्वयं का ही मिल पाया। भाजपा के कुल 16 प्रत्याशी थे। जिनमें दो निर्दलीय प्रत्याशियों, दो बसपा प्रत्याशियों ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट डाला। जबकि कांग्रेस के पास कुल दस प्रत्याशी थे तथा दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया, कुल निर्दलीय प्रत्याशी पांच थे। जिनमें दो ने कांग्रेस एवं दो ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया। जबकि एक निर्दलीय प्रत्याशी ममता ने अपने पक्ष में खुद का वोट डाला। कुल 33 वार्डों के हुए चुनाव में भाजपा ने प्रधान बनाकर पंचायत समिति पर कब्जा कर लिया है। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न हुआ। मिनी सचिवालय से सांखू तिराहे तक सड़क को पुलिस ने बंद कर दिया था। इसके अलावा अंबेडकर सर्किल, सांखू तिराहा आदि पर कड़ा पुलिस जाब्ता भी लगाया गया था। एएसपी भरतराज, डीएसपी रामप्रताप बिश्नोई तथा थानाधिकारी गुरभूपेन्द्रसिंह मौजूद रहे।
यूं चला कार्यक्रम
सुबह दस बजे भाजपा प्रत्याशी विनोद देवी ने भाजपा प्रवक्ता कुलदीप पूनिया के साथ पंचायत समिति सभागार पहुंचकर अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया। इसके बाद विधायक डा.कृष्णा पूनिया के नेतृत्व में कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा कुमारी ने अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया तथा निर्दलीय प्रत्याशी प्रमिला कुमारी एवं ममता ने भी अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया। कुल चार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया।
विनोद कुमारी पर बनी सहमति
भाजपा प्रवक्ता कुलदीप पूनिया ने बताया कि बुधवार रात्रि को हुई बैठक में सर्वस मति से निर्णय कर विधायक डा.कृष्णा पूनिया की सास को हराने वाली भाजपा प्रत्याशी विनोद देवी को प्रधान पद के लिए प्रत्याशी बनाने का सर्वस मति से निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि विनोद देवी को सबसे अधिक मतों से विजय हासिल करने वाली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीष पूनिया की भाभी ओमपति ने भी समर्थन दिया। हालांकि कांग्रेस ने भी प्रधान पद के लिए अपना दावा जताया। कांग्रेस के पास कुल दस सदस्य थे। सात की आवश्यकता थी एवं निर्दलीय प्रत्याशियों के पूरे समर्थन होने की भी आशंका जताई जा रही थी। जबकि दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन-पत्र दाखिल होने के बाद स्थिति भाजपा के पक्ष में होती नजर आई।
जताई खुशी, बांटी मिठाई
भाजपा का प्रधान बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरण कर खुशी मनाई तथा सांसद राहुल कस्वा एवं भाजपा नेता रामसिंह कस्वा को बधाई दी। सांसद राहुल कस्वा ने कहा कि झूठ पर सच की जीत हुई है तथा जिले भर में भाजपा को जनता ने समर्थन दिया है। भाजपा उपाध्यक्ष महावीर पूनिया ने कार्यकर्ताओं के मान-स मान की जीत बताया। वहीं नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश बैरासरिया एवं भाजपा देहात अध्यक्ष सतवीर पूनिया ने भी सांसद एवं भाजपा नेता रामसिंह कस्वा को बधाई दी।
इनकी जुबानी
नवनिर्वाचित प्रधान विनोद देवी ने कहा है कि सभी को साथ लेकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेंगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं के लिए निराकरण के लिए भावी योजना तैयार कर विकास को गति दी जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो