scriptWheather Report- - Churu -2.5 degree: frost hits crops, farmers helple | Wheather Report- - चूरू @ -2.5 डिग्री: फसलों पर पाले की मार, किसान हुआ लाचार | Patrika News

Wheather Report- - चूरू @ -2.5 डिग्री: फसलों पर पाले की मार, किसान हुआ लाचार

locationचुरूPublished: Jan 17, 2023 12:38:08 pm

Submitted by:

Vijay

चूरू. चूरू जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है। हाड़ कंपाने वाली सर्दी में लोग घरों में ही दुबके रहने को मजबूर है। चूरू की बात करें तो यहां लगातार तीसरे दिन न्यूनतम पारा माइनस में रहा। सोमवार को भी न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। खेतों के हालात तो ऐसे थे कि बर्फ जमने के कारण खेतों में खड़ी किसानों की फसलें जमीन पर पसरी हुई थी। इसके अलावा तारबंदी पर भी बर्फ मोतियों की लड़ के रूप में जमी नजर आई। लगातार तापमान माइनस में रहने के कारण ग्रामीण इलाकों में खेतों में बर्फ जमी दिख रही है।

Wheather Report- - चूरू @ -2.5 डिग्री: फसलों पर पाले की मार, किसान हुआ लाचार
सादुलपुर. सरसों और चने की फसलों पर जमी बर्फ।
चूरू जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी, हाड़ कंपाने वाली सर्दी में लोग घरों में ही दुबके रहने को मजबूर
चूरू. चूरू जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है। हाड़ कंपाने वाली सर्दी में लोग घरों में ही दुबके रहने को मजबूर है। चूरू की बात करें तो यहां लगातार तीसरे दिन न्यूनतम पारा माइनस में रहा। सोमवार को भी न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। खेतों के हालात तो ऐसे थे कि बर्फ जमने के कारण खेतों में खड़ी किसानों की फसलें जमीन पर पसरी हुई थी। इसके अलावा तारबंदी पर भी बर्फ मोतियों की लड़ के रूप में जमी नजर आई। लगातार तापमान माइनस में रहने के कारण ग्रामीण इलाकों में खेतों में बर्फ जमी दिख रही है। गांव घांघू में खुले में रखे पानी के कुंड में बर्फ जम गई। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 24 घंटे में प्रदेश में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। 19 जनवरी से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने से लोगों को कुछ राहत मिलने के आसार है। कड़ाके की सर्दी से अब सरसों, इसबगोल और चने की फसल को नुकसान हो रहा है। चने की फसल के पतों पर भी बर्फ जमने से उसकी वृद्धि रूक जाएगी।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.