कहां... चंग की थाप पर मची धमाल- होली के गीतों पर थिरके युवा
चूरू (लाडनूं). होली रसिया ग्रुप के तत्वावधान में फाग महोत्सव २०२२ कार्यक्रम शनिवार रात्रि को पहली पट्टी स्थित ओसवाल पंचायत भवन में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि रामनिवास पटेल ने कहा कि होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ-साथ प्रेम व भाईचारे का संदेश देता है। होली से पूर्व फाल्गुन माह में फाग महोत्सव मनाने की परम्परा है। जिसमें चंग वादन एवं होली गीत गायन के अखाड़े चलते थे।
चुरू
Published: March 07, 2022 12:23:53 pm
चूरू (लाडनूं). होली रसिया ग्रुप के तत्वावधान में फाग महोत्सव २०२२ कार्यक्रम शनिवार रात्रि को पहली पट्टी स्थित ओसवाल पंचायत भवन में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि रामनिवास पटेल ने कहा कि होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ-साथ प्रेम व भाईचारे का संदेश देता है। होली से पूर्व फाल्गुन माह में फाग महोत्सव मनाने की परम्परा है। जिसमें चंग वादन एवं होली गीत गायन के अखाड़े चलते थे। अब इसकी कमी को पूरा करने के लिए होली रसिया गु्रप ने संस्कृति संरक्षण में एक माह तक इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर अनूठा प्रक्रम संचालित किया जा रहा है। यह सराहनीय कदम है।
विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा नेता राजेन्द्र सिंह धोळिया ने कहा कि होली के गीतों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए पुस्तक का प्रकाशन किया है। इसके अलावा कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में सुशील कुमार पीपलवा, देवेन्द्र कुमार बैद, डॉ. कमलेश कस्वां, थानाप्रभारी राजेन्द्र ङ्क्षसह कमांडो उपस्थित थे। कार्यक्रम में जयपुर से समागत संजय बिर्ख मुकुंदगढ़ एण्ड पार्टी ने संगीतमय होळी गीतों की प्रस्तुतियां दी। जिस पर महरी एवं स्थानीय होली रसिया ग्रुप के सदस्यों ने फाग नृत्य प्रस्तुतियों ने लोगों को रिझाया। देर रात्रि तक चले इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों एवं कलाकारों का स्वागत शॉल साफा एवं प्रतीक चिह्न देकर किया गया। कार्यक्रम में जयपुर से महरी के रूप में समागत कलाकार संदीप कुमार ने जब घड़ा नृत्य कर पानी से भरे घड़े से चारों और घूमकर नाचते हुए पानी के छींटे बिखरे तो सम्पूर्ण दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस सफल आयोजन में प्रवीण जोशी, हंसराज सोनी, चौथमल किल्ला, ओमप्रकाश प्रजापत, प्रकाश सोनी, शरद पीपलवा, मोतीलाल प्रजापत, मनीष भोजक, अमित डंावर, चेतन भोजक, सुरेन्द्र सिंह सोनू, मुकेश सोनी, ललित नारायण सोनी, दिनेश सोनी, संजय शर्मा, विकास सोनी, प्रकाश नाई, विकास प्रजापत, लक्ष्मण भोजक, सुनील सैन, उमेश भोजक, रामनिवास वर्मा, कुशाल सोनी, हिमांश प्रजापत आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन नितेश माथुर ने किया।
पुस्तक का किया विमोचन : कार्यक्रम में होली रसिया ग्रुप द्वारा प्रकाशित होली गीतों के संकलन राजस्थानी होळी गीत एवं धमाल का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। इस पुस्तक में १५० होळी गीतों व धमाल को शामिल किया गया है। जिसमें कई पारम्परिक गीत तथा धार्मिक एवं रसभरे होळी गीत शामिल हैं। प्रवीण जोशी ने बताया कि नई पीढ़ी को अपनी परम्परा से जोडऩे के प्रयास के लिए यह पुस्तक प्रकाशित की गई है।
रतनगढ़. भक्तों की अपार भीड़ से भरे मन्दिर प्रांगण में श्रद्धालुओं ने स्वरों में स्वर मिलाकर बुलन्द आवाज में पुकारा हारे के सहारे को। अवसर था श्याम मोर छड़ी दीवाने परिवार की ओर से आयोजित सात दिवसीय फागोत्सव के पंचम दिवस की रात भजन संध्या का। वहां उमड़ पड़ा श्रद्धा का सैलाब। भजन संध्या में शान्तनु वेदपाठी, संजय मुरारका के साथ मुख्य गायक एसपी वर्मा ने प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को नाचने पर बाध्य कर दिया।

लाडनूं. होळी रसिया गु्रप द्वारा आयोजित फाग महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार एवं उपस्थित लोग।
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
