छाए बादल,चली ठंडी हवा, बढ़ी सर्दी
सांखू फोर्ट. क्षेत्र में इन दिनों ने मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिन में तेज धूप व सुबह शाम सर्द हवा के कारण सर्दी का असर। वहीं गुरुवार को तड़के सर्दी थी, इसके बाद निकली तेज धूप के बाद दोपहर बाद आसमान बादल छाए रहे।

भाजपा के आजीवन सहयोग निधि में दी राशि
रतनगढ़. पडि़हारों के मोहल्ले में टकनैत चौक के पास भाजपा की ओर से चलाए जा रहे आजीवन सहयोग निधि अभियान में बूथ संख्या 38 व 40 पर अल्पसंख्यक वर्ग ने समर्पण राशि देकर पार्टी में अपना विश्वास जताया। इस मौके पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया ने अल्पसंख्यक वर्ग का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की मंशा के अनुरूप संगठन के माध्यम से समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़कर जन जन तक यह अभियान पहुंचे, ऐसा लक्ष्य शहर मंडल ने तय किया है। बूथ प्रभारी मदनलाल सैनी व ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मोहनलाल बबेरवाल ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए शहर मंडल के प्रत्येक कार्यकर्ता को आगे आकर पार्टी के कार्यक्रम पूर्ण क्षमता व मनोयोग से संपन्न करने चाहिए। बूथ अध्यक्ष छत्तरमल बरौड़ व भगवानाराम ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।